Jalebi Recipe In Hindi | जलेबी रेसिपी | Crispy Jalebi

- Advertisement -

आज की मेरी रेसिपी है Jalebi रेसिपी हालांकि जलेबी बनाना सबको बहोत हार्ड लगता है सच तो ये है की जलेबी देखने में जितनी टेढ़ी मेढ़ी होती है बनाने में उतनी ही आसान होती है | जलेबी को सीडे में डुबोकर बनाते है जलेबी बहोत क्रिस्पी और कुरकुरी होती है जलेबी की खाश बात ये है बहोत ही कम मैदे में ढेर सारा जलेबी बनकर तैयार हो जाता है | जैसे की एक कप मैदे में  5o से ज्यादा जलेबी बना सकते है |

हमारे यहाँ के मार्केट में जलेबी मॉर्निंग में तजा और फ्रेश मिलती है | जलेबी को हम दो तरीके से बना सकते है गुण वाला और शक्कर वाला दोनों ही खाने में बहोत टेस्टी होते है | बहोत लोग दही जलेबी खाना पसंद करते है | दिल्ली का दही जलेबी बहोत फेमस होता है | जलेबी को ऐसे ही खाओ या दही के साथ खाओ दोनों तरीके से खाने में अच्छा लगता है |

चासनी बनाने की सामग्री :

  • पानी – आधा ग्लास
  • शक्कर – 1 कप
  • फूड कलर या केसर – (फूड कलर चुटकी भर )(केसर के धागे 2 से 3 )
  • निम्बू का रस – आधा चम्मच

चासनी बनाने की विधि :

सबसे पहले गैस ऑन करके एक पतीले में पानी डालकर पतीले को गैस पर रख देंगे | और पानी में शक्कर डालकर 2 से 3 मिनट पकाएंगे इसके बाद केसर या फूड कलर डाल देंगे मैं फूड कलर का प्रयोग कर रही हूँ | आधा मिनट पकने के बाद निम्बू का रस डालकर गैस को बंद कर देंगे | निम्बू  का रस डालने से चासनी ( सीरा ) जमती नहीं है, चासनी बनकर तैयार है | अब बारी है जलेबी बनाने की तो चलिए अब जलेबी बना लेते है |

Jalebi बनाने की सामग्री :

Homemade Crispy Jalebi Recipe| Crispy & Juicy Jalebi Recipe | जलेबी बनाने की विधि :

सबसे पहले एक बाउल में मैदा लेंगे उसमे बेकिंग पाउडर और दही डाल देंगे फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मैदे को हाथ से फेट कर गाढ़ा घोल बना लेंगे | मैदे को बहोत ही अच्छे से फेटना है ताकि फेटने के बाद मैदे में कोई लम्स ना रह जाए | 5 से 6 मिनट के लिए घोल को ढक कर रख देंगे | 6 मिनट बाद गैस ऑन करके कड़ाई रख देंगे और आयल डाल देंगे जब तक आयल गरम हो रहा तब तक जलेबी को कोन में भर लेते है | मार्केट से आपको कोन आसानी से मिल जायेगा | आप सोच रहे होंगे कौन जाये मार्केट से कोन लेने के लिए इसके लिए अब परेशान होने की जरुरत नहीं मैं आपको जलेबी बनाने के लिए सबसे इजी ट्रिक बता रही हूँ | जलेबी बनाने के लिए आप फार्चून आयल का पैकेट या दूध का पैकेट का इस्तेमाल कर सकते है |

दूध के पैकेट को लेकर एक साइड से काट कर पूरा ओपन कर देंगे | इसके बाद जलेबी वाला गाढ़ा घोल एक या दो कलछी पैकेट में भर देंगे और तब तक तो आयल भी गरम हो गया है | दूध के पैकेट को ऊपर से अच्छे पकड़ कर गोल गोल करके जलेबी का आकर देकर आयल में जलेबी गिराते जायेंगे और हल्का ब्राउन होने पर जलेबी को उलट पलट कर डीप फ्राई कर लेंगे | और एक प्लेट में निकाल कर जलेबी को चासनी में डाल देंगे चासनी में 5 से 6 मिनट तक जलेबी को उलट पलट कर रहने देंगे | इसी तरह सारे जलेबी को बना लेंगे एकदम क्रिस्पी जलेबी बनकर तैयार है सर्विंग प्लेट में निकालकर जलेबी का खाने का मजा लीजिये | आप चाहे तो पिस्ता, केसर, बादाम से जलेबी को गार्निश भी कर सकते है, आप चाहे तो दही के साथ जलेबी खाये या ऐसे ही जलेबी खाये दोनों तरीके से खा सकते है |

नोट :

  • ध्यान रहे आप जब भी जलेबी बना रहे हो गोल कड़ाई का प्रयोग कभी भी न करे हमेशा चपटा वाला ही कड़ाई का प्रयोग करें | गोल कड़ाई का प्रयोग करने से जलबे का आकर सही नहीं बन पाता जलेबी बनाते समय सारे जलेबी एक जगह इक्कठ्ठा हो जाती है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -