Aam Ka Achaar | Mango Pickle Recipe | आम के अचार की रेसिपी

Date:

Share post:

Aam Ka Achaar – आमतौर पर गर्मी के सीजन में सबके घरो में अचार तो बनता ही है | बहोत लोग की शिकायत रहती है मैं अचार बनती हूँ तो मेरे अचार में फंगस लग जाते है | और अचार खराब हो जाती है | जिससे लम्बे टाइम तक अचार को नहीं रख पाते है | Aam Ka Achaar दाल चावल, रोटी, पूरी, पराठा  आदि किसी से भी खा सकते है आम का अचार खाने में बहोत स्वादिष्ट होता है | अगर आपके किचन में दाल सब्जी बना था और खतम हो गया हो और अब आपको अपने लिए कुछ भी बनाने का मन नहीं कर रहा है| तो आप चावल में नमक अचार थोड़ा सा आयल मिला कर खा सकते है | चावल, नमक, अचार, आयल खाना बहोत ही पुराना तरीका  है, जो की वास्तव बहोत ही टेस्टी लगता है |

कही आम का सीजन निकल न जाये इससे पहले हम अचार बना कर रख लेते है | इसके पहले वाले ब्लॉग में आम से बने और भी रेसिपी मैं बना चुकी हूँ | जैसे : कच्चे आम की लौंजी, कच्चे आम का पना, कच्चे आम की चटनी आदि | अगर आपको मेरे द्वारा बतायी गयी रेसिपी पसंद आ रही हैं तो शेयर जरूर करे | चलिए देखते है कच्चे आम का अचार बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |

Aam Ka Achaar बनाने की सामग्री :

  • आम – 1.5 kg
  • आयल – 250 ml
  • राई – 50 gm
  • हल्दी पाउडर – 50 gm
  • सौंफ – 100 gm
  • जीरा – 50 gm
  • मेथी – 100 gm
  • कलौंजी – 50 gm
  • लाल मिर्च पाउडर – 25 gm
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 100 gm
  • हींग – 1 टेबलस्पून
  • नमक – 250 gm स्वादनुसार

Aam Ka Achaar बनाने की विधि :

सबसे पहले हम आम को अच्छे से धूल कर सूखे कपडे से पोछ लेंगे | अचार बनाने के लिए हमें गुठली वाले आम का उपयोग करना है | आम काटने के लिए मार्केट में आसानी से मिल जाता है जिसे ( आम फरनी ) बोलते है | सभी आम के ऊपर का भाग थोड़ा सा काट कर निकल देंगे | उसके बाद आम कटाने वाले औजार से आम को चार टुकड़े में काट लेंगे | एक कॉटन का कपडा फैलाकर उसके ऊपर से आम को फैला देंगे 3 से 4 घंटे के लिए धुप में सूखने देंगे |

Aam Ka Achaar

उसके बाद मसाले को तैयार कर लेंगे सभी मसलों सौंफ, जीरा, कलौंजी, मेथी, राई को एक जार में डालकर पीस लेंगे | अब पीसे हुए मसाले को एक बाउल में निकालकर उसमे कच्चे सरसों का तेल  100 ml , नमक,लाल मिर्च, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर मिला देंगे |

Aam Ka Achaar

मसाला तैयार करने के बाद मसाले को आम के साथ अच्छे से मिला देंगे | अचार बनाने के लिए जहा तक हो सके राई का ही आयल उपयोग करें | गैस को ऑन करके एक कड़ाई में 100 ml आयल को अच्छे से गरम कर लेंगे | आयल को अच्छे से गरम करना है

जब तक आयल से धुँआ ना निकलने लगे तब तक जब धुँआ निकलने लगे तब गैस को बंद कर देंगे | और आयल को ठंडा होने देंगे ठंडा होने के बाद आयल में 1 टेबलस्पून हींग डाल देंगे | और आयल को अचार में मिला देंगे | कलछी की मदत से अचार को अच्छे से मिला लेंगे जहाँ तक हो सके हाथ का इस्तेमाल न करें |

Aam Ka Achaar

Aam Ka Achaar रखने का तरीका :

अब एक जार लेंगे उसमे आधा कप सरसों का आयल डाल देंगे फिर अचार डाल देंगे ऊपर से फिर से आयल डाल देंगे और जार को बंद कर रख देंगे | अचार बनकर तैयार है आचार को अब 3 दिन तक धुप दिखाना है अचार को खिड़की के पास या बालकनी या छत पर रख सकते है | एक हफ्ते बाद अचार एकदम से गल जाता है गलने के बाद सारे मसाले अच्छे से मिक्स हो जाती है खाने में बहोत स्वादिष्ट लगती है |

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी...

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा...

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता...

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली...