Matar Makhani Curry Recipe | हरे मटर की मखनी कैसे बनाये

- Advertisement -

आज मैं ले कर आई हु Matar Makhani Curry की Recipe | जो बहोत टेस्टी होता है, मटर के सीजन में मटर को अलग अलग तरीके से बनाये खाये और खिलाये | मटर से हम कई रेसिपी बना सकते है | जैसे : मटर का पराठा , मटर का निमोना, मटर का कचौरी आदि | मटर का कोई भी रेसिपी हो खाने में बहोत अच्छा लगता है | स्पेशली बच्चे मटर खाना बहोत पसंद करते है | चलिए मटर मखनी बनाना शुरू करते है, और देखते है मटर मखनी बनाने के लिए हमे किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |

मटर मखनी बनाने के लिए सामग्री :

  • मटर – एक कटोरी छिला हुआ
  • प्याज – 2 कटा हुआ
  • टमाटर – 3 कटा हुआ
  • जीरा – 1/4 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 2
  • अदरक – 1 इंच
  • लहसुन – 4 से 5
  • काजू – 7 से 8
  • धनिया पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • हरा धनिया कटा हुआ – 2 टेबलस्पून
  • आयल – 2 टेबलस्पून
  • पानी – 1/2 ग्लास
  • नमक – स्वादनुसार

How to Make Matar Makhani Curry Recipe | मटर मखनी बनाने की विधि :

सबसे पहले हम प्याज, लहसुन, मटर को छीलकर रख लेंगे | इसके बाद टमाटर, प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक को धूलकर अलग अलग काट लेंगे | अब गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रख देंगे और आयल डाल देंगे | इसके बाद प्याज डाल देंगे प्याज को तेज आंच पर ब्राउन होने तक भुनेगे | इसके बाद काजू, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, टमाटर डालकर 1 से 2 मिनट तक भुनेगे | भुनने के बाद एक प्लेट में निकाल लेंगे और ठंडा होने के लिए रख देंगे ठंडा होने के बाद जार में डालकर पेस्ट बना लेंगे | फिर से एक बार गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रखेंगे और आयल डाल देंगे |

आयल गरम होने के बाद जीरा डाल देंगे जीरा चटकने के बाद प्याज, काजू, टमाटर का पेस्ट डाल देंगे | और 3 से 4 मिनट तक भुनेगे 4 मिनट भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर 1 मिनट तक भुनेगे | इसके बाद आधा ग्लास पानी साथ में नमक डाल देंगे और अच्छे से मिला देंगे | सबसे लास्ट में मटर डालेंगे और 3 मिनट ढककर पकाने के बाद गैस को बंद कर देंगे |

Matar Makhani Curry Recipe

स्वादिष्ट मटर मखनी बनकर तैयार है | इसके साथ आप पराठा, रोटी, चावल आदि खा सकते है | मटर मखनी को सर्विंग बाउल में निकालकर गर्मागर्म सर्व करें | एक बार मटर की ये रेसिपी ट्राई करें आपको जरूर पसंद आएगा |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -