karele ki kalonji | भरवां करेला की रेसिपी

- Advertisement -

आज मैं आप सभी के लिए ले कर हाजिर हु karele ki kalonji ये खाश रेसिपी उनके लिए है | जो बोलते करेला कड़वा लगता है या मेरे को करेला पसंद नही है | भरवा करेला इतना स्वादिष्ट होता है आपको पता ही नही चलेगा करेला खा रहे हो | अगर इस तरीके से एक बार करेला बनायेगे तो बार बार खाएंगे | वैसे देखा जाये तो करेला कड़वा नहीं होता है करेला का अपना एक टेस्ट होता है | जैसे बाकी सब्जियों का होता है | भरवा करेला बहोत खाश विधि से स्पेशली आप लोगों के लिए बनायीं हूँ आशा करती हूँ, आप लोग को जरूर पसंद आएगा | चलिए भरवां करेला बनाना शुरू करती हूँ, और देखते है भरवां करेला बनाने के लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकता होती है |

Bharwa karele ki kalonji | भरवां करेला बनाने की सामग्री :

  • करेला – 1/2 kg
  • कश्मीरी लाल मिर्च – 2 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 2
  • हल्दी पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • अमचूर पाउडर -2 टेबलस्पून
  • जीरा पाउडर – 1 टेबलस्पून भुना हुआ
  • काली मिर्च पाउडर 1/2 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/2 टेबलस्पून
  • सौंफ – 1 टेबलस्पून
  • जीरा – 1/2 टेबलस्पून
  • कलौंजी – 1/4 टेबलस्पून
  • मेथी दाना – 1/4 टेबलस्पून
  • अजवाइन – 1/4 टेबलस्पून
  • लहसुन – 5 से 6 चॉप किया हुआ
  • प्याज – 2 चॉप किया हुआ
  • टमाटर – 1 चॉप किया हुआ
  • नमक – स्वादनुसार
  • आयल – 4 टेबलस्पून

How to Make karele ki kalonji | भरवां करेला बनाने की विधि :

सबसे पहले हमें केरेले को अच्छे से वाश कर लेंगे | इसक बाद करेले को ऊपर से स्क्रेप कर देंगे | इसके बाद गैस ऑन करके एक पतीले में आधा लीटर पानी बॉयल होने के लिए रख देंगे पानी गरम होने के बाद स्क्रेप किया हुआ करेला को पानी में डाल देंगे | 4 से 5 मिनट तक करेले को बॉयल कर लेंगे | 5 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे और करेले को एक बर्तन में निकाल कर रख देंगे | इसके बाद एक कटोरी लेकर उसमे कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला मिलाकर रख लेंगे |

फिर से एक कटोरी में जीरा, सौंफ, कलौंजी, मेथी दाना, अजवाइन मिलाकर रख लेंगे | इसके बाद प्याज, लहसुन को छीलकर चॉप कर लेंगे | साथ में टमाटर को भी काटकर रख लेंगे | सारी तैयारी करने के बाद गैस ऑन करके कड़ाई गैस पर रखेंगे और कड़ाई में आयल डाल देंगे | आयल गरम होने के बाद मिक्स किया हुआ जीरा, सौंफ, कलौंजी, मेथी दाना, अजवाइन डाल देंगे | 2 सेकंड भुनने के बाद चॉप किया हुआ लहसुन डाल देंगे और 5 सेकंड भुनेगे |

इसके बाद चॉप किया हुआ प्याज डाल देंगे और गोल्डन ब्राउन होने तक प्याज भी भुनेगे | प्याज ब्राउन हो जाये तब चॉप किया हुआ टमाटर डाल देंगे 1 मिनट तक टमाटर   भुनेगे | इसके बाद मिक्स किया हुआ हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला डाल देंगे और 5 सेकंड भुनेगे साथ में नमक भी डाल देंगे |

इसके बाद गैस बंद कर देंगे मसाला ठंडा होने देंगे | अब बॉयल किया हुआ करेला लेंगे बिच से करेला में चीरा लगाएंगे और बीज निकल देंगे बीज निकालने के बाद सारे करेले में बनाया हुआ मसाला अच्छे से भर देंगे | फिर से एक बार गैस ऑन करेंगे और कड़ाई रखकर कड़ाई में आयल डाल देंगे |  आयल गरम होने के बाद भरा हुआ करेला डालकर उलट पलट कर ब्राउन होने तक फ्राई कर लेंगे | स्वादिष्ट भरवां करेला बनकर तैयार भरवा करेला को आप दाल, चावल, रोटी के साथ सर्व कर सकते है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -