Aloo baigan palak ki sabzi | आलू बैगन पालक की हरी सब्जी

- Advertisement -

आलू बैंगन पालक बनाने की रेसिपी | Aloo baigan palak ki sabzi | पालक बैंगन की सब्ज़ी रेसिपी

सर्दी का मौसम शुरू हो गया है पालक बाजार में मिलने लगी है क्यों ना आज पालक ही बनाया जाए | आज मैं बहोत ही स्वादिष्ट सब्जी बनाने वाली हूँ, जो ठंडी के मौसम में अमूमन सभी के घरों में बनती है | पालक की सब्जी या हरी सब्जी भी कह सकते है | ठंढी के सीजन में पालक की सब्जी खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है |

जैसे की आप सबको पता होगा पालक में आयरन की मात्रा बहोत ज्यादा पायी जाती है | इसके सेवन से खून की कमी दूर हो जाती है | इस सब्जी की खाश बात ये है की बहोत जल्दी पक जाती है इसे पकने में मैक्ससीमम 15 से 16 मिनट ही लगता है | और बहोत ज्यादा सामग्री की भी जरूरत  नहीं पड़ती है बस आलू, बैगन, पालक से ही स्वादिष्ट सब्जी बनकर तैयार हो जाती है | तो चलिए देखते है पालक की सब्जी बनाने के लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकता पड़ती है |

आलू, बैगन, पालक की सब्जी बनाने के सामग्री :

  • पालक – 2 पाव
  • बैगन – 2
  • आलू – 2
  • टमाटर – 4
  • लहसुन की कली – 12 से 15
  • हरी मीर्च – 4 कटी हुई 
  • आयल – 2 टेबलस्पून   
  • नमक – स्वादनुसार

How to Make Aloo baigan palak ki sabzi | आलू, बैगन, पालक की सब्जी बनने की विधि :

सबसे पहले पालक, बैगन, आलू को अच्छे से वाश कर लेंगे और काट कर रख लेंगे | साथ में लहसन को छीलकर रख लेंगे | इसके बाद गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रख देंगे कड़ाई में आयल डाल देंगे आयल गरम होने के बाद लहसुन डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भुनेगे | लहसुन ब्राउन होने के बाद कटी हुई हरी मिर्च डाल देंगे | साथ में कटा हुआ पालक, बैगन, आलू डाल देंगे इसके बाद अच्छे से मिलाकर ढक देंगे और पकने देंगे |

बीच बीच में कलछी से चलाते रहेंगे और चेक करते रहेंगे आलू पका या नहीं जब आलू पक जाए तब टमाटर को काटकर डाल देंगे साथ में नमक भी डालकर मिला देंगे | टमाटर डालकर टमाटर के पकने तक या 2 मिनट तक पकाएंगे | 2 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे और सब्जी को अच्छे से मिक्स कर देंगे स्वादिष्ट एंड हेल्दी आलू, बैगन, पालक की सब्जी बनकर तैयार है | इस सब्जी को आप चावल, रोटी, पूरी आदि के साथ सर्व कर सकते है | ठंडी के मौसम में ये सब्जी खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | आप भी एक बार ये सब्जी बनाकर खाये और खिलाये आपको जरूर पसंद आएगा | 

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -