ब्रोकॅली की सब्जी | Broccoli Sabji Recipes in Hindi

- Advertisement -

आज मैं Broccoli की बहोत स्वादिष्ट Sabji बनाने वाली हूँ | ब्रोकली का आप सलाद, सूप आदि भी बना सकते है | फिलहाल आज मैं सब्जी बनाउंगी | ब्रोकली  देखने में बिलकुल गोभी जैसी होती है ब्रोकली को हरी गोभी भी कह सकते है | ब्रोकली बहोत फायदेमंद होता है | ब्रोकली में प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेड, विटामिन Aऔर C पाया जाता है | चलिए ब्रोकली की स्वादिष्ट सब्जी बनाना शुरू करते है | और देखते है ब्रोकली की सब्जी बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकत होती |

ब्रोकली की सब्जी बनाने की सामग्री :

  • ब्रोकली – 1
  • तेज पत्ता – 2
  • जीरा – 1/2 टेबलस्पून
  • दाल चीनी – 1 टुकड़ा
  • बड़ी इलायची – 1
  • छोटी इलायची –
  • काली मिर्च – 3
  • लौंग – 2
  • पोस्तादाना – 2  टेबलस्पून
  • प्याज – 1 कटा हुआ
  • मूंगफली – 1/3 कप
  • अदरक – 1 इंच
  • लहसुन – 4 से 5
  • हरी मिर्च – 2
  • हल्दी पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • आयल – 3 टेबलस्पून
  • पानी – 1 ग्लास
  • नमक – स्वादनुसार

Broccoli ki Sabji Kaise Banaye | ब्रोकली की सब्जी बनाने की विधि :

सबसे पहले हम ब्रोकली लेंगे और तोड़कर या काट कर रख लेंगे | इसके बाद गैस ऑन करके एक बाउल में पानी गरम होने के लिए गैस पर रख देंगे | पानी गरम होने के बाद ब्रोकली, 1/4 टेबलस्पून नमक डाल देंगे और 3 मिनट तक बॉयल कर लेंगे | इसके बाद प्याज को छीलकर काट लेंगे | अब एक जार लेंगे उसमे कटा हुआ प्याज, जीरा, दाल चीनी, बड़ी  इलायची, छोटी इलायची, लौंग, काली मिर्च, पोस्तादाना, मूंगफली, हरी मिर्च डालकर थोड़ा पानी डालकर जार का ढक्कन बंद कर ग्राइंडर की मदत से पेस्ट बना लेंगे मसाला बनकर तैयार है |

फिर से एक बार गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रख देंगे और आयल डाल देंगे | आयल गरम होने के बाद तेज पत्ता डालकर पिसा हुआ मसाला डाल देंगे | और 3 से 4 मिनट चलते हुए मसाले को भुनेगे 4 मिनट बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को आधा मिनट और भुनेगे | इसके बाद बॉयल किया हुआ ब्रोकली डाल देंगे साथ में स्वादनुसार नमक और पानी भी मिला देंगे इसके बाद ढक कर 4 मिनट और पकाएंगे | 4 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे | स्वादिष्ट ब्रोकली की सब्जी बनकर तैयार है | इसके साथ आप चावल, रोटी, पराठा आदि खा सकते है |

अन्य पढ़े :

गांठ गोभी करी रेसिपी | Ganth Gobi Ki Sabzi

Matar Makhani Curry Recipe | हरे मटर की मखनी कैसे बनाये

Aloo Gobi Matar Ki Sabzi | आलू गोभी मटर रेसिपी

Patta Gobhi ki Sabzi New Style | पत्ता गोभी की टेस्टी सब्ज़ी

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -