Bathua Aloo ki Sabzi Recipe in Hindi| बथुआ आलू की सब्जी

- Advertisement -

आज मैं Bathua Aloo ki Sabzi बनाने वाली हु, जो की खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है | बथुआ में और सब्जियों के मुकाबले अधिक प्रोटीन पाया जाता है | बथुआ इम्युनिटी बढ़ाने में काफी मदतगार होता है | बथुआ और आलू की सब्जी हमेशा ठंडी में खाने को मिलती है | बथुआ सीजनल सब्जी है जिसे लोग ठंढी के सीजन में खाना पसंद करते है | बथुआ हमारे सेहत के लिए बहोत ही पौष्टिक होता है | तो चलिए सेहत से भरभूर सब्जी यानि बथुआ की सब्जी बनाना शुरू करते है | और देखते है बथुआ आलू की सब्जी बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती है |

Aalu bathua saag recipe | बथुआ आलू की सब्जी बनाने के लिए सामग्री :

बथुआ1/2 kg
आलू2 कटा हुआ
लहसुन7 से 8 कली
हरी मिर्च3 कटा हुआ
जीरा1/2 टेबलस्पून
नमकस्वादनुसार
निम्बू का रस2 टेबलस्पून
तेल3 टेबलस्पून




Bathua Aloo ki Sabzi Recipe Kaise Banaye | बथुआ आलू की सब्जी बनाने की विधि :

बथुआ की सब्जी बनाने से पहले बथुआ को अच्छे से वाश कर लेंगे और बारीक काट कर रख लेंगे | फिर आलू को छीलकर मीडियम साइज में काट लेंगे साथ में लहसुन को भी पहले से छीलकर रख लेंगे | इसके बाद गैस ऑन करेंगे और गैस पर कड़ाई रखकर आयल डाल देंगे | आयल गरम होने के बाद जीरा डाल देंगे जीरा चटकने के बाद लहसुन डाल देंगे | और हल्का ब्राउन होने तक लहसुन को भुनेगे इसके बाद कटी हुई हरी मिर्च डाल देंगे साथ में कटा हुआ आलू डाल देंगे |आलू को ढककर 2 से 3 मिनट तक पकाएंगे बीच बीच में आलू को कलछी की मदत से चलाते रहेंगे | 3 मिनट बाद कटा हुआ बथुआ डाल देंगे और ढककर 1से 2 मिनट तक पकाएंगे | 2 मिनट बाद कलछी से एक बार सब्जी को अच्छे से मिक्स कर देंगे | अब नमक और निम्बू का रस डाल देंगे और फिर से एक बार ढककर 3 से 4 मिनट तक पकाएंगे | 3 मिनट बाद बाद बथुआ आलू की स्वादिष्ट सब्जी बनकर तैयार है | बथुआ आलू के सब्जी को आप चावल, रोटी आदि के साथ खा सकते है | बथुआ आलू के सब्जी को सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें | सो प्लीज एक बार आप भी सेहत से भरपूर सब्जी को ट्राई करें | उम्मीद करती हूँ आज की मेरी रेसिपी आपको जरूर पसंद आयेगी |

FAQ.

Q. बथुआ खाने के क्या फायदे है ?

Ans. बथुआ खाने से कब्ज से राहत मिलती है | बथुआ गठिया, लकवा, गैस की समस्या में यह काफी फायदेमंद है |

Q. बथुआ में कौन सा विटामिन होता है ?

Ans. बथुआ में विटामिन A, कैल्शियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम अदि पाए हेट है |

Q. बथुआ की पत्तियों को कच्चा चबाने से क्या फायदा होता है ?

Ans. सांस की बदबू भागने में बेहद कारगर है |

Q. बथुआ को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

Ans. बथुआ को अंग्रेजी में ( Chenopodium album ) चेनोपोडियम एल्बम कहते है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -