Home Vegetable Recipe Aloo Gobi Matar Ki Sabzi | आलू गोभी मटर रेसिपी

Aloo Gobi Matar Ki Sabzi | आलू गोभी मटर रेसिपी

4
Aloo Gobi Matar Ki Sabzi | आलू गोभी मटर रेसिपी

आज मैं Aloo Gobi Matar Ki Sabzi बनाने वाली हूँ | जो बहोत ही स्वादिष्ट होती है इसे ऑफिस की टिफिन या बच्चों की टीफिन में दे सकती है | गोभी की सब्जी खाने में बहोत स्वादिष्ट लगती है और फटाफट बन जाती है | इस सब्जी के साथ आप पराठा, रोटी, पूरी, राइस आदि खा सकते है | गोभी की सब्जी बनाने का सबका अलग अलग अपना तरीका होता लेकिन जो तरीका मैं आपको बताने वाली हूँ आपको जरूर पसंद आएगा | चलिए गोभी की सब्जी बनाना शुरू करते है,और देखते है गोभी की सब्जी बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती है |

How to Make Aloo Gobi Matar | गोभी की सब्जी बनाने की सामग्री :

  • गोभी – एक कटोरी कटा हुआ
  • आलू – 2 काट हुआ
  • मटर – 1/2 कटोरी छिला हुआ
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – एक चम्म्च
  • हरी मिर्च – 2 कटा हुआ
  • प्याज – 1 कटा हुआ
  • हल्दी पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • अमचूर पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • आयल – 3 टेबलस्पून
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ

How to Make Aloo Gobi Matar ki Sabzi | गोभी की सब्जी बनाने की विधि :

सबसे पहले गोभी को अच्छे से देखकर साफ कर लेंगे | गोभी देखना बहोत जरूर होता है क्यूंकि गोभी में कभी कभी कीड़े पड़े होते है | गोभी साफ करने के बाद आलू भी छीलकर काट लेंगे | सब्जी बनाने से पहले सारी तैयारी कर लेंगे जैसे : सब्जी को धुलना, सब्जी को काटना, मटर को छीलना आदि | इसके बाद गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रख देंगे और आयल डाल देंगे आयल गरम होने के बाद कटा हुआ प्याज डाल देंगे | जब प्याज हल्का ब्राउन हो जाए तब कटा हुआ हरी मिर्च डाल देंगे इसके बाद  अदरक लहसुन का पेस्ट डाल देंगे | 2 सेकंड भुनने के बाद कटा हुआ आलू, गोभी साथ में नमक भी डाल देंगे और 4 से 5 मिनट ढककर पकाएंगे |

बीच बीच में सब्जी को चलाते रहेंगे नहीं तो सब्जी नीचे से जल जायेगी | 5 मिनट बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला देंगे और फिर से ढक कर 2 से 3 मिनट चलाते हुए पकाएंगे | 3 मिनट बाद छिला हुआ हरा मटर डालकर अच्छे से मिला देंगे | और फिर से एक बार ढककर 3 मिनट तक पकाएंगे | 3 मिनट बाद सब्जी बनकर रेडी हो गयी है ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डाल देंगे | चटपटी गोभी, मटर की सब्जी को सर्विंग पॉट में निकालकर सर्व करें |

अन्य पढ़े :

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here