Sabut pyaz Ki Sabji | साबुत प्याज की ग्रेवी वाली सब्जी

- Advertisement -

आज मैं Sabut pyaz Ki Sabji बनाने वाली हूँ | अगर आप का कुछ अलग खाने का मन है तो एक बार इस तरीके का प्याज की सब्जी बनाकर खाये आपको जरूर पसंद आएगा | इस सब्जी को बनाने के लिए बेबी ( छोटी ) प्याज का उपयोग करते है | इस सब्जी में टमाटर की ग्रेवी डालते है | चलिए प्याज की सब्जी बनाना शुरू करते है और देखते है टमाटर की सब्जी बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती है | अगर आपको मेरी रेसिपी अच्छा लगे तो लाइक, कमेंट जरूर करें | 

प्याज की सब्जी बनाने के लिए सामग्री :

  • बेबी प्याज ( छोटी प्याज ) – आधा kg
  • टमाटर – 5 पेस्ट
  • राई – 1/3 टेबलस्पून
  • जीरा – 1/4 टेबलस्पून
  • अदरक – 1 इंच कटा हुआ
  • करी पत्ता – 5 से 6
  • हींग – 1/4 टेबलस्पून
  • सूखा लाल मिर्च – 2
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • अमचूर पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/4 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • हरा धनिया कटा हुआ – आवश्यकता अनुसार
  • आयल – 3 टेबलस्पून
  • पानी – आधा ग्लास

How to Make Sabut pyaz Ki Sabji | प्याज की सब्जी बनाने की विधि :

सबसे पहले प्याज को छीलकर अच्छे से धूल लेंगे | टमाटर को भी धुलकर पेस्ट बना लेंगे | इसके बाद गैस ऑन करके कड़ाई रख देंगे और कड़ाई में आयल डाल देंगे आयल गरम होने के बाद राई, जीरा, अदरक, करी पत्ता, हींग, सूखा लाल मिर्च डालकर 2 सेकंड भुनेगे | इसके बाद टमाटर का पेस्ट डालकर 3 से 4 मिनट तक भुनेगे | 4 मिनट बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, डालकर 1 मिनट पकाएंगे |

1 मिनट बाद पानी और नमक डाल देंगे साथ में छिला हुआ प्याज डाल देंगे | गैस का फ्लेम मीडियम to लो करके 5 मिनट पकाएंगे | 5 मिनट बाद गैस को बंद कर देंगे ऊपर से गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डाल देंगे | प्याज की स्वादिष्ट सब्जी बनकर तैयार है | इस सब्जी के साथ आप रोटी, पराठा, चावल, आदि खा सकते है | प्याज की सब्जी को सर्विंग पॉट में निकाले और सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -