Imarti Sweet Recipe in Hindi | इमरती रेसिपी

- Advertisement -

आज मैं आप के लिए Imarti Sweet Recipe ले कर आई हूँ | जिसको बनाने का आसान तरीका बताउंगी जिससे आप भी हलवाई जैसे Imarti घर पर बना सकते है | जब भी मार्केट में Imarti बनाते हुए हलवाई को देखते है, तो मन में यही सोचते है ये लोग कैसे बनाते होंगे | इमरती देखने में कितना अच्छा दिख रहा है | सबसे खाश बात ये ही की इमरती बनाने के लिए हमें ज्यादा सामान की आवश्यकता नहीं पड़ती | इमरती उरद दाल भिगाकर बनाते है | चलिए इमरती (Imarti) बनाना शुरू करते है, और देखते है इमरती बनाने के लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकता होती है |

Ingredients for Imarti | इमरती बनाने की सामग्री :

उरद दाल बिना छिलके वाली 1 कटोरी भिगोया हुआ
शक्कर 2 कप
केसर 2 से 3 (ऑप्शनल है )
इलायची 2 से 3
पानी एक ग्लास
ऑरेंज फूड कलर चुटकी भर

How to make Imarti Recipe in Hindi | इमरती बनाने की विधि :

इमरती (Imarti) बनाने के लिए सबसे बिना छिलके वाली उरद का दाल लेंगे और 3 घंटे के लिए भीगा देंगे | 3 घंटे बाद दाल जब फुल जाये तब जार में डालकर फाइन पेस्ट बना लेंगे | दाल को बहोत बारीक पीसना है | दाल पीसने के बाद पेस्ट को 8 मिनट तक एक ही साइड गोल गोल हाथ घुमाते हुए फेटना है | यहाँ पेस्ट को फेटना ही मुख्य कार्य है | जितने अच्छे से पेस्ट को फेटेंगे इमरती उतने ही अच्छे से फूलेगी | इसके बाद थोड़ा सा कलर डालकर अच्छे से मिला देंगे | अब एक कोन लेंगे या दूध का पैकेट लेकर थोड़ा सा काट लेंगे और पेस्ट को भर लेंगे | गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रखकर कड़ाई में आयल डाल देंगे | आयल गरम होने के बाद गैस का फ्लेम कम करके कोन को लेकर इमरती का आकर देते हुए इमरती बना लेंगे और ब्राउन होने तक उलट पलट कर डीप फ्राई कर लेंगे |

Imarti recipe

इसी प्रकार सारे इमरती को बनाकर डीप फ्राई कर लेंगे | आप बस इमरती बनाने पर फोकस कीजिये शेप अगर थोड़ा बहोत गड़बड़ हो रहा है, तो कोई बात नहीं पहली बार बना रहे हो एक दो बार बनाने के बाद शेप भी सही बनने लगेगा |डीप फ्राई करने के बाद इमरती को गरम गरम चासनी में डाल देंगे और 5 मिनट के लिए चासनी में छोड़ देंगे | 5 मिनट बाद सर्विंग प्लेट में निकाल लेंगे | 

इमरती की चासनी बनाने की विधि :

अब हम इमरती के लिए चासनी बना लेंगे | चासनी बनाने के लिए एक पतीले में पानी और शक्कर डालकर रख देंगे और 5 से 6 मिनट तक उबलेंगे | 6 मिनट बाद केसर और इलायची पाउडर डाल देंगे 2 मिनट और पकाने के बाद गैस बंद कर देंगे | चासनी बनकर तैयार है | 

बातों ही बातों में इमरती बनकर तैयार हो गया | इमरती को एक सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें |

नोट :

  • इमरती बनाने के लिए फ्लैट कड़ाई का उपयोग करना है | जलेबी हो या इमरती गोल कड़ाई में नहीं बनायीं जाती है, इसके लिए हमेशा फ्लैट कड़ाई का इस्तेमाल करते है हलवाई की भी कड़ाई हमेशा फ्लैट ही रहती है |
  • इमरती बनाने के लिए दाल पीसते समय पानी का उपयोग बिलकुल भी नहीं करना है | अगर आपको लगे थोड़ा पानी की जरुरत है तो बस 1 या 2 चम्मच पानी डाल सकते है |
  • केसर ऑप्शनल है कलर भी अगर आप नहीं डालना चाहते तो कोई बात नहीं आप इसे भी स्कीप कर सकते है | केसर और कलर के बिना इमरती थोड़ा लाइट कलर में बनेगे | टेस्ट बिलकुल शेम रहता है बस कलर में अंतर रहता है |
  • पीसे हुए दाल को अच्छे से फेटना बहोत जरुरी होता है | फेटने से दाल की महक चली जाती है और दाल का कलर भी चेंज हो जाता है | इस प्रोसेस से इमरती एकदम जैसा हलवाई बनता है वैसा बनता है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -