Agra Ka Petha Recipe | पेठा मिठाई रेसिपी

- Advertisement -

Petha Recipe – पेठा के नाम से तो सभी वाकिफ होंगे ही क्यूंकि आगरा का पेठा इतना मशहूर जो है | अभी तक आप पेठा मार्केट से खरीदकर खायें होंगे क्या आपको पता है हम मार्केट जैसा पेठा घर पर बना सकते है वो भी बहोत आसानी से | पेठे के बारे मैं आपको बता दू तो पेठा एक तरह का फल है | जो आसानी से सब्जी मंडी में या सब्जी की दूकान पर मिल जाती है पेठा फल से ही पेठा मिठाई रेसिपी (Petha Recipe) बनाते हैं |

पेठा फल लेते समय एक बाद का हमेशा ध्यान रखे एकदम हरे रंग का पेठा ना खरीदे जो थोड़ा सफेद रहे वही पेठा खरीदे यानी पका हुआ पेठा खरीदना चाहिए | पेठा मिठाई की खाश बात ये है की बनाने के बाद आप हफ्ते भर से ज्यादा दिन तक स्टोर कर सकते है |




Ingredients for Petha Recipe | पेठा बनाने की सामग्री :

पेठा फल1 Kg
शक्कर1.50 kg
चुनाएक चम्मच
पानी1 L

Ho to make Sweet Petha Recipe | पेठा बनाने की विधि :

सबसे पहले पेठे के फल को छीलकर पेठे के अंदर का बीज निकाल लेंगे |

अब पेठे को बड़े बड़े क्यूब के आकर में काट लेंगे इसके बाद एक पलीते में पानी लेंगे और चुना डालकर 10 से 12 घंटे या ओवर नाईट ऐसे भीगा कर छोड़ देंगे |

10 से 12 घंटे बाद पेठे को 4 से 5 बार पानी से धो लेंगे या जब तक चुना वाला पानी ना छूट जाए तब तक रगड़ रगड़ कर धूल लेंगे | आप सोच रहे होंगे की यहाँ पर कौन से चुना का प्रयोग हुआ है | आपके सोचने से पहले मैं आपको बात दू जो चुना पान और सुर्ती बनाने में किया जाता है वही चुना यहाँ भी उपयोग किया गया है | चुना पान की दूकान पर आपको आसानी से मिल जाएगी |




पेठे को अच्छे से वाश करने के बाद फोर्क की मदद से पेठे में एकदम पास पास छेद करना हैं | सारे पेठे में फोर्क की मदत से छेद करने के बाद गैस पैर एक पतीले में आधा पतीला पानी गरम होने के लिए रख देंगे पानी गरम होने के बाद उसमे छेद किया हुआ सारा पेठा डालकर 15 से 20 मिनट तक उबालेंगे |

20 मिनट बाद पेठा 80% तक पक गया है पानी से सारे पेठे को निकाल लेंगे | ज्यादातर लोग सीरा बनाकर पेठा मिठाई बनाते है | यहाँ पर मैं ऐसा नहीं करुँगी मैं जिस तरीके से पेठा बना रही हूँ काफी दिन तक स्टोर कर सकते हैं |

अब कड़ाई लेंगे उसमे शक्कर और उबला हुआ पेठा को एक साथ अच्छे से मिलाकर 1 घंटे के लिए ढक कर ऐसे ही छोड़ देंगे | जब शक्कर और पेठा मिलकर पानी छोड़ देंगे तब गैस ऑन करके कड़ाई को गैस पर रख देंगे और 15 से 20 मिनट तक बॉयल होने देंगे| पानी डालने की जरुरत नहीं है क्यूंकि पेठा पानी पहले ही छोड़ चुका है | सीरा गाढ़ा होने तक अच्छे से बॉयल करेंगे |

(Petha Recipe) पेठा बनकर तैयार है एक कटोरी लेंगे उसके ऊपर प्लेट को उल्टा रखकर पेठे को एक एक कर फैलाकर फैन के निचे रख देंगे जिससे पेठा सुख जाये | वैसे 1 से 2 घंटे में पेठा सुख जायेगा और खाने लायक हो जायेगा क्यूंकि मैं पानी का उपयोग बिलकुल भी नहीं की हूँ | अगर आपको पेठा ज्यादा ड्राई चाहिए तो पुरे एक दिन सुखाने की जरुरत हैं | पेठे को सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें |




अन्य रेसिपी :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -