Dum Aloo Recipe | दम आलू | आलू रेसिपी

- Advertisement -

आज मैं बहोत स्पाइसी Dum Aloo बनाने वाली हूँ मुझे 100% यकीन है आप लोग को ये रेसिपी बहोत पसंद आने वाली है | क्यूंकि आज मैं बताउंगी की रेस्टोरेंट वाले दम आलू कैसे बनाते है और उनका सीक्रेट क्या है दम आलू बनाने का | दम आलू बनाने के लिए बेबी पटैटो और दही की जरुरत पड़ती कुछ मसलो की भी जरूरत पड़ती है | जिससे दम आलू बहोत ही स्पाइसी बनता है | दम आलू के साथ आप चावल, रोटी, पूरी भी खा सकते है | चलिए अब दम आलू बनाना शुरू करते है और देखते है दम आलू बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती हैं |

दम आलू बनाने की सामग्री :

  • छोटे छोटे आलू ( बेबी साइज का आलू ) –  1 kg
  • दही – 1/2 kg
  • सूखा लाल मिर्च – 10 गरम पानी में भिगोया हुआ
  • नमक – स्वादनुसार
  • सोंठ –  1/2 टेबलस्पून
  • हींग – 1/3 टेबलस्पून
  • सौंफ पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • अदरक – 1 इंच लम्बे शेप में कटा हुआ
  • पानी – आधा ग्लास
  • गरम मसाला – 1/3 टेबलस्पून
  • हरा धनिया – बारीक कटा
  • आयल – आलू डीप फ्राई करने के लिए

Kashmiri Dum Aloo Recipe In Hindi | दम आलू बनाने की विधि :

सबसे पहले छोटे साइज का आलू लेकर अच्छे से वाश कर लेंगे | इसके बाद गैस ऑन करके कुकर में 2 ग्लास पानी डालकर गैस पर कुकर को रख देंगे और धुला हुआ आलू डाल देंगे | और 3 से 4 सिटी आने तक पकाएंगे इसके बाद गैस बंद कर देंगे | अब सूखा लाल मिर्च को गरम पानी में आधे घंटे के लिए भिगो देंगे | आधे घंटे बाद जार में डालकर लाल मिर्च का पेस्ट बना लेंगे |

Dum Aloo

अब बॉयल किया हुआ आलू को छील लेंगे और स्पून या फोग से आलू में छेद कर लेंगे | ऐसा करने से ग्रेवी में आलू अच्छ ऐसे भीन जायेगा | अब गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रख देंगे और कड़ाई में आयल डाल देंगे आयल गरम होने के बाद छेद किये हुए आलू को हल्का ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लेंगे | इसके  बाद दही लेंगे, दही में पहले से पिसा हुआ लाल मिर्च का पेस्ट, सोंठ, नमक डालकर अच्छे से फेट लेंगे |

Dum Aloo

फिर से गैस ऑन करके कड़ाई में 4 टेबलस्पून आयल डालेंगे आयल गरम होने के बाद कटा हुआ अदरक डालकर 2 सेकंड भुनेगे 2 सेकंड बाद हींग, सौंफ, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर आधा ग्लास पानी डालकर फेटा हुआ दही डाल देंगे | गैस का फ्लेम कम कर देंगे 2 मिनट ढककर पकाएंगे | 2 मिनट बाद डीप फ्राई किया हुआ आलू डाल देंगे 4 मिनट और  पकाएंगे |

Dum Aloo

4 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे ऊपर से गरम मसाला बारीक काट हरा धनिया डाल देंगे | स्पाइसी दम आलू बनकर तैयार है दम आलू को सर्विंग पॉट में निकालकर सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -