Easy Bread Roll Recipe | ब्रेड रोल रेसिपी

- Advertisement -

anufoodclub.com में आज मैं बहोत ही क्रिस्पी Bread Roll Recipe ले कर आई हु | बात जब नाश्ते की हो तो कुछ समझ नहीं आता है की नाश्ते में रोज रोज क्या बनाया जाए | अगर घर में ब्रेड है तो ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं है फटाफट ब्रेड रोल बना लें | ब्रेड रोल बहोत ही टेस्टी ब्रेकफास्ट है | ब्रेड रोल को आप सॉस या हरी चटनी के साथ खा सकते है | खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है |

ब्रेड रोल बनाने के लिए हमें बहोत ज्यादा सामग्री की जरुरत नहीं पड़ती है | सबसे बड़ी बात सबका किमती समय जिसे लोग हमेशा बचाना चाहते है | मैं आपको बता दूँ ब्रेड रोल बनाने में बस 20 से 25 मिनट ही लगते है | तो चलिए फटाफट ब्रेड रोल बनाना शुरू करते है | और देखते है ब्रेड रोल बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती है |

Ingredients for Bread Roll Recipe | ब्रेड रोल बनाने की सामग्री :

ब्रेड1 पैकेट
आलू5 बॉयल किया हुआ
प्याज2 बारीक कटा हुआ
लाल मिर्च पाउडर1/3 टेबलस्पून
अदरक1 इंच बारीक कटा हुआ
अमचूर पाउडर1/3 टेबलस्पून
हरी मिर्च2 बारीक कटा हुआ
काली मिर्च पाउडर1/4 टेबलस्पून
अजवाइन1/3 टेबलस्पून
हरा धनिया3 टेबलस्पून
आयलब्रेड रोल डीप फ्राई करने के लिए
नमकस्वादनुसार




How to Make Bread Roll Recipe | ब्रेड रोल बनाने की विधि :

Bread Roll बनाने के लिए सबसे पहले आलू लेकर अच्छे वाश करना है | इसके बाद कुकर लेंगे और आधा ग्लास पानी डालकर वाश किया हुआ आलू डाल देंगे | और कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे | अब गैस ऑन करके कुकर को गैस पर रख देंगे और 1 सिटी आने के बाद गैस का फ्लेम कम कर देंगे | और कम फ्लेम पर 1 से मिनट पकाएंगे 1 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे |

2 मिनट बाद आलू को निकालकर छील लेंगे और अच्छे से मैश कर लेंगे | इसके बाद प्याज को छीलकर धूल लेंगे और बारीक काट लेंगे | अब मैश किये हुए आलू में बारीक कटा प्याज, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा अदरक, अमचूर, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, अजवाइन, हरा धनिया, नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे फीलिंग बनकर तैयार है |

Bread Roll Masala

इसके बाद एक कटोरी पानी लेंगे पानी में ब्रेड को डीप करके निकाल लेंगे | अब ब्रेड को हल्के हाथ से दबाकर पानी को निचोड़ लेंगे इसके बाद ब्रेड के ऊपर से फीलिंग भर देंगे | और गोल गोल करके बंद कर देंगे और रोल का आकर दे देंगे | इसी तरीके से ब्रेड के अंदर फीलिंग को भर देंगे |

अब गैस ऑन करके कड़ाई में आयल डालेंगे आयल गरम होने के बाद रोल को आयल में डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक उलट पलट तक डीप फ्राई कर लेंगे | क्रिस्पी एंड टेस्टी ब्रेड रोल बनकर तैयार है, ब्रेड रोल को आप हरी चटनी या सॉस के साथ गर्मागरम सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -