Soya Chaap Recipe in Hindi | सोया चॉप | सोयाबीन रेसिपी

- Advertisement -

anufoodclub.com में आज मैं बहोत ही स्पाइसी Soya Chaap बनाने वाली हूँ | सोया चॉप खाने में बहोत ही लाजवाब होता है | बहोत लोग सोच रहे होंगे सोया चोप क्या होता है ? तो सबसे पहले मैं आपको बता दू सोया चॉप सोयाबीन का ही बना होता है जिसको फ्रिज में स्टोर करके रखते है | मार्केट में आपको आसानी से मिल जायेगा सोया चॉप बहोत हेल्दी और स्वादिष्ट सब्जी में से एक है | आपके जानकारी के लिए बता दूँ सोया चॉप देखने में चिकन के जैसा ही दीखता है जो पहली बार देखेगा उसे लगेगा चिकन ही है | सोया चॉप स्पेशली मुझे बहोत ही ज्यादा पसंद है | मैं बहोत ज्यादा बनती भी हूँ | चलिए देखते है सोया चॉप बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती है |

सोया चॉप बनाने की सामग्री :

  • सोया चॉप – आधा kg
  • दही – एक कटोरी
  • टमाटर – 4 से 5 पेस्ट
  • प्याज – 3 बारीक कटा हुआ
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • बड़ी इलायची – 2
  • छोटा इलायची – 2
  • तेजपत्ता – 3
  • लौंग – 2
  • काली मिर्च – 3 से 4
  • हल्दी पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/4 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • आयल – सोया चॉप को डीप फ्राई करने केलिए
  • पानी – डेढ़ ग्लास

Dhaba Style Soya Chaap Recipe | सोया चॉप बनाने की विधि :

सबसे पहले सोया चॉप को काट लेंगे एक सोया चॉप में तीन भाग करना है | प्याज को छीलकर वाश कर लेंगे और बारीक काट लेंगे | टमाटर को धुलकर काट लेंगे और जार में डालकर पेस्ट बना लेंगे | अब गैस ऑन करके कड़ाई में आयल डालकर कड़ाई को गैस पर रख देंगे | आयल गरम होने के बाद कटा हुआ सोया चॉप डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लेंगे | सारे सोया चॉप को इसी तरीके से फ्राई कर लेंगे | इसके बाद फ्राई किये हुए सोया चॉप में दही और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे | कड़ाई में जो एक्स्ट्रा आयल है उसे निकालकर एक बर्तन में रख देंगे कड़ाई में 4 टेबलस्पून आयल छोड़ देंगे |

अब आयल में बड़ी इलायची, छोटी इलायची, काली मिर्च, तेजपत्ता, लौंग डालकर बारीक कटा प्याज डाल देंगे और तब तक भुनेगे जब तक प्याज ब्राउन ना हो जाये | प्याज ब्राउन होने के बाद लहसुन अदरक का पेस्ट डालकर आधा मिनट भुनेगे | आधा मिनट बाद टमाटर का पेस्ट डालकर 3 से 4 मिनट भुनेगे | 4 मिनट बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे | और 1 मिनट भुनेगे एक मिनट बाद दही में मिक्स किया हुआ सोया चॉप डालकर अच्छे से मिला देंगे और पानी डालकर 7 से 8 मिनट ढककर पकाएंगे | 8 मिनट बाद गैस बाद कर देंगे सोया चॉप बनकर तैयार है, ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डाल देंगे | सोया चॉप के साथ आप पराठे, चावल, रोटी आदि खा सकते है | सोया चॉप को सर्विंग पॉट मैं निकालकर सर्व करें |

नोट :

  • अगर आपको ग्रेवी ज्यादा गाढ़ा लगे तो आवश्यकता अनुसार पानी कम ज्यादा कर सकते है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -