ठेले वाला चटपटा चाट | Chaat Recipe At Home | Ragda Chaat

- Advertisement -

Chaat Recipe– चाट को खाने के लिए अक्सर चाट वाले ठेले के पास भीड़ जमा रहती है | घर पर कितना भी अच्छा चाट बना दो लेकिन वो ठेले वाला स्वाद नहीं आता आज  मैं एकदम ठेले  वाला चटपटा चाट बनाना आपको बताउंगी | खाने के बाद किसी को पता भी नहीं चलेंगे की घर पर बना है या मार्केट से आया है | मेरे घर में मेरे हाथ से बना ये चाट सबको बहोत पसंद आता है | ये Chaat Recipe आपको कैसी लगी कमेंट करके बताये |

Chaat बनाने की सामग्री :

  • मटर – एक पाव
  • आलू – 2
  • तेल – 3 चम्मच
  • पानी – 2 ग्लास
  • जीरा – 1/3 चम्मच
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 2
  • टमाटर – 3 बारीक कटा huaa
  • चाट मसाला – 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
  • लालमिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर – स्वादनुसार
  • नमकीन – स्वादनुसार
  • दही – स्वादनुसार
  • हरी चटनी  – स्वादनुसार
  • इमली की चटनी – स्वादनुसार
  • सेव भुजिया – स्वादनुसार
  • धनिया पत्ती – गार्निश के लिए

Chaat बनाने की विधि :

सबसे पहले मटर को 3 से 4 घंटे के लिए भीगा देंगे | अगर सुबह में बनाना है तो रात में भीगा दे | अब आलू को छीलकर अच्छे से धूल लेंगे और 4 टुकड़े में काट लेंगे | अब एक प्रेशर कुकर लेंगे और 2 ग्लास पानी डालकर गैस को चालू कर देंगे | उसमे भिगोया हुआ मटर आलू आधा चम्मच नमक चुटकी भर हल्दी पाउडर बेकिंग पाउडर डालकर बॉयल होने के लिए रख देंगे | 3 सिटी आने तक उबलने देंगे उसके बाद गैस को बंद कर देंगे | जब कुकर से गैस निकल जाए उसके बाद कुकर का ढक्कन ओपन करे |

Chaat Recipe

अब प्याज, टमाटर, हरी मिर्च को बारीक काट लेंगे | अब एक कड़ाई रखेंगे उसमे आयल डालेंगे जब आयल गरम हो जाये तब उसमे जीरा डाल देंगे | जब जीरा चटक जाये तब उसमे प्याज हरी मिर्च डाल देंगे प्याज हल्का ब्रॉउन होने तक फ्राई है | उसके बाद बारीक कटा टमाटर डाल टमाटर गल जाये तब उसमे हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला डालकर 1 सेकंड भुनेगे |

Chaat Recipe

साथ में नमक भी डाल देंगे और हरा धनिया से गार्निश कर देंगे | अब चाट बनकर तैयार है |

Chaat की प्लेटिंग कैसे करे :

अब एक सर्विंग प्लेट लेंगे उसमे एक कलछी चाट को निकालेंगे ऊपर से हरी चटनी, इमली की चटनी, भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, दही, सेव भुजिया,बारीक कटा प्याज, हरा धनिया डाल देंगे | अब सर्व करने के लिए तैयार है चटपटा चाट |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -