Papdi Chaat Recipe | पापड़ी चाट रेसिपी

- Advertisement -

पापड़ी चाट ( Papdi Chaat Recipe )आया ना मुँह में पानी इसका नाम सुनते ही अच्छे अच्छे के मुँह में पानी आ जाता है | Papdi Chaat आज हम आज बहुत ही आसान तरीके से बनाएंगे बस 40 मिनट के लिए किचन में जाइये और फटाफट चाट पपड़ी बना लीजिये जो लोग बाहर का नहीं खाना चाहते वो घर का बना ये चाट पपड़ी खा सकते है घर का बना चाट पापड़ी हाइजीनिक तो होता ही है साथ में टेस्टी भी होता है |

(Papdi) पापड़ी बनाने की सामग्री :

  • मैदा – एक कप
  • सूजी – 1/4 कप
  • नमक -1/2  चम्मच
  • घी या तेल  – 2 चम्मच

  हरी चटनी बनाने की सामग्री :

  • धनिया पत्ती – एक कटोरी
  • पुदीना – आधी कटोरी
  • अदरक – एक टुकड़ा
  • हरी मिर्च  – 4
  • नमक  – स्वादनुसार
  • पानी  – 4 चम्मच

इमली की चटनी की सामग्री :

  • इमली – 1/3 कप
  • शक्कर  – 3 चम्मच
  • पानी  – 1/3 कप
  • नमक  – 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर  – 1/2 चम्मच

Papdi Chaat बनाने की विधि :

पहले हम पपड़ी बनायेंग मैदा सूजी नमक घी को मिलाएंगे

Chat-Papadi

जैसे हम रोटी का आटा लगते है उससे थोड़ा सा टाइट इसका आटा लगाएंगे | इसे हम आधे घंटे के लिए रख देंगे |

Chat-Papadi-1

तब तक आटा फूलेगा तब तक हम चटनी बना लेंगे | चटनी के लिए हम धनिया पत्ता, पुदीना, अदरक, हरी मिर्च, नमक, पानी एक जार में डाल कर पीस लेंगे |

papdi-chaat-recipe

अब हम 25 gm जीरा लेकर भून लेंगे जब जीरे से खुसबू आने लगे तब गैस को बंद कर देंगे | क्यूंकि थोड़ा सा जीरा मिक्सर में पिसेगा नहीं | अब भुने हुए जीरा का पाउडर बना लेंगे | अब हम इमली की चटनी बनायेगे एक कटोरे में हम पानी लेंगे उसमे इमली डालकर 1 मिनट तक बॉयल कर लेंगे | गैस को बंद कर ठंडा होने देंगे उसके बाद इमली को मसल कर उसके बीज को निकाल देंगे | अब इसमें नमक शक्कर लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा पानी मिला देंगे|

papdi-chaat-recipe

इसके बाद हम गुथे हुए मैदे के आटे से लोई बना लेंगे | छोटी या बड़ी जिस हिसाब से आप चाहे लोई बना सकते है | अब चौका बेलन की मदत से बेल लेंगे एक फोर्ग वाला स्पून लेकर छेद करेंगे जैसे पिज्जे के बेस में छेद होता है उसी तरह करना है | इससे जब हम पपड़ी को फ्राई करेंगे तो वो फूलेंगे नहीं | अब इसको राउंड शेप में काट लेंगे | काटने के लिए मैं यहाँ एक ढक्कन का उपयोग की हूँ | आप ढक्कन की जगह कुकीज कटर का उपयोग कर सकते है| सभी पपड़ी ऐसे ही  बना लेंगे |

papdi-chaat-recipe

अब गैस पर एक कड़ाई रखेंगे और तेल डाल देंगे | मीडियम फ्लेम पर हम सारे पापड़ी को उलट पलट को हल्का ब्राउन होने तक तल लेंगे |

papdi-chaat-recipe

इसके बाद एक बर्तन में दही लेंगे दही का मिक्सचर बना लेंगे | आधा चम्मच नमक और एक चम्मच शक्कर डालकर अच्छे  से फेट लेंगे दही अगर ज्यादा गाढ़ा लगे तो आप पानी मिक्स कर सकते है |

papdi-chaat-recipe

हम प्लेटिंग करेंगे सबसे पहले हम पापड़ी रखेंगे उसके ऊपर हम कटे और उबले हुए आलू रखेंगे प्याज को हम पहले ही काट लिए है | अब बारीक कटा हुआ प्याज रखेंगे दही को हम नमक शक्कर मिलाकर रखे है उसको भी डाल देंगे अब लाल मिर्च पाउडर डालेंगे | थोड़ा सा चाट मसाला डाल देंगे | फिर हम हरी चटनी डाल देंगे जो पहले से ही बना कर रखे है | इसके बाद इमली की चटनी और भुना हुआ जीरा डाल देंगे बहोत ही चटपटा तीखा फ्लेवर आने वाला है | इस पपड़ी चाट पर अब सेव भुजिया डाल देंगे | थोड़ा सा धनिया और प्याज बारीक कटा हुआ डाल देंगे | अब हमारी तीखी खट्टी मीठी चाट पापड़ी तैयार है |

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -