Besan ka Ladoo Recipe | बेसन का लडडू | मगज के लडडू

- Advertisement -

Besan ka Ladoo – बेसन का लडडू खाना सबको बहोत ही पसंद होता है | बच्चों से लेकर बड़ो तक सबको पसंद आती है | आज का रेसिपी है बेसन का लडडू या मगज का लडडू | गुजरात में बेसन के लडडू को मगज का लडडू बोलते है | बहोत से लोगों की ये शिकायत होती है की लडडू दानेदार नहीं बनती है बेसन का लडडू खाते समय गले में चिपकता है | आपको मैं बता दू दानेदार लडडू बनाने के लिए सबसे पहले मोटा बेसन का प्रयोग करना चाहिए | और तगार चाहिए आप सोचेंगे तगार क्या होता है तगार शक्कर से बनती है |

बहोत लोग शक्कर को पीस कर लडडू बनाते है पिसा हुआ शक्कर डालने से लडडू कभी भी दानेदार नहीं बनती है | कुछ लोग की शिकायत होती है लडडू खाते समय गले में चिपकता है तो वो इसलिए होता है क्यूंकि बेसन अच्छे से पका नहीं होता है | बेसन को अच्छे से भुनने के बाद कभी भी नहीं चिपकता है | बेसन का लडडू बहोत ही स्वादिष्ट होता है, तो चलिए बेसन का लडडू बनाना शुरू करते है |

बेसन का लडडू बनाने के लिए सामग्री :

  • बेसन – एक कटोरी
  • शक्कर – एक कटोरी
  • घी – आधा कटोरी
  • पानी – 1/4 कप

Magas Ladoo | Besan ka Laddoo | बेसन का लडडू बनाने की विधि :

सबसे पहले तगार बनायेंगे उसके लिए गैस ऑन करके कड़ाई रख देंगे इसके बाद कड़ाई में 1/4 कप पानी डालकर शक्कर डाल देंगे और चलते हुए पकाएंगे | चासनी जब गाढ़ी हो जाये तब 2 टेबलस्पून घी डाल देंगे | उसके बाद गैस को बंद कर देंगे और चलते हुए ठंडा करेंगे जितना चलाएंगे उतना ही तगार सूखा होता जायेगा |

तगार बनकर तैयार है फिर से गैस ऑन करके कड़ाई में घी डालकर बेसन को भून लेंगे | ध्यान रहे बेसन को भूनते समय गैस का फ्लेम कम ही रखें | बेसन को तब तक तक अच्छे से चलते हुए भुने जब तक बेसन का कलर थोड़ा सा चेंज न हो जाये | बेसन को अच्छे से चलाना है नहीं तो बेसन में गुठलिया पड़ जायेंगी |

Besan ka Ladoo

बेसन भुनने के बाद बेसन में एक अच्छी सी खुसबू आने लगती है | अब बेसन में थोड़ा सा पानी का छींटा मार देंगे इससे बेसन एकदम दानेदार हो जायेगा | 1 मिनट और भुनने के बाद गैस बंद कर देंगे गैस बंद करने के बाद भी बेसन को चलाते रहना है क्यूंकि कड़ाई बहोत गरम होने के कारण  नीचे का बेसन डार्क हो जायेगा | अब बेसन को एक बर्तन में निकाल लेंगे जब बेसन ठंडा हो जाये तब तगार को मिला देंगे | बहोत ज्यादा ठंडा नहीं करना है इतना ही ठंडा करना है, ताकि हाथ से छू सके |

बेसन में तगार को डालकर अच्छे से मिला लेंगे मिश्रण तैयार है अब लडडू को बनाएंगे मिश्रण को हाथ में लेकर बाइंड करते हुए गोल कर लेंगे | इसी तरीके से सारे लडडू को बना लेंगे लडडू को आप अपने पसंद के अनुसार बड़ा छोटा बना सकते है | बेसन का स्वादिष्ट लडडू बनकर तैयार है |

 

नोट :

  • अगर आप सभी स्टेप को ध्यान में रखते हुए लडडू बनायेगे तो आपका बेसन का लडडू एकदम परफेक्ट बनेगा |
  • अगर आपको लडडू का मिश्रण ज्यादा सूखा लग रहा है तो आप अपने अनुसार घी का मात्रा बढ़ा सकते है |
  • मिश्रण को ज्यादा ठंडा ना करें नहीं तो लडडू बनाते समय बिखरने लगती है और सही से बंधते नहीं हैं |
  • अगर बेसन ज्यादा गरम हैं तब तगार नहीं मिलाना हैं नहीं तो मेल्ट होने लगता हैं | इससे भी लडडू अच्छे से नहीं बंधते |

अन्य रेसिपी :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -