Alsi Ka Paratha | अलसी पराठा | तीसी पराठा |

- Advertisement -

anufoodclub.com आज मैं Alsi Ka Paratha बनाउंगी जैसा की आप सब को पता होगा अलसी में ओमेगा 3 पाया जाता है | जो हमारे हेल्थ के लिए बहोत फायदेमंद होता है | अगर आपने अभी तक अलसी का पराठा नहीं खाया है तो एक बार ये हेल्दी पराठा जरूर बनाये खाये और खिलाये | कमेंट करके जरूर बताये आपको अलसी का पराठा कैसा लगा | अलसी का पराठा बनाने के लिए न तो ज्यादा सामग्री की आवश्यकता होती है ना ही ज्यादा समय लगता है | चलिए देखते है अलसी का पराठा बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकत होती है |

अलसी का पराठा बनाने का सामग्री :

  • आटा –  एक कटोरी
  • अलसी – आधा कटोरी
  • हरी मिर्च – 4 बारीक कटा हुआ
  • लहसुन अदरक का पेस्ट – 2 टेबलस्पून
  • काली मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • आयल – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • आयल या घी – पराठा तलने के लिए

Alsi Ka Paratha recipe in hindi | अलसी का पराठा बनाने की विधि :

सबसे पहले हम आटा लेकर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट आटा लगा लेंगे | आटा लगाने के बाद 15 तक ढक कर रख देंगे जब तक आटा रेस्ट करेगा तब तक स्टफिंग तैयार कर लेंगे | इसके लिए गैस ऑन करके कड़ाई रखेंगे फिर अलसी को डालकर 1 मिनट तक भुनेगे या जब तक अलसी चटचटा कर अच्छे से भून ना जाये तब तक भुनेगे | उसके बाद अलसी को ठंडा होने देंगे ठंडा होने के बाद जार में डालकर पीस लेंगे |

पीसते समय पानी का प्रयोग बिलकुल भी नहीं करेंगे | पीसने के बाद एक कटोरी में निकालकर हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, काली मिर्च पाउडर, 2 टेबलस्पून आयल डालकर अच्छे से मिला लेंगे | पराठे में भरने के लिए भरावन ( स्टफिंग ) तैयार है | 15 मिनट बाद आटे से मीडियम साइज की लोई बना लेंगे इसके बाद चौका बेलन की मदत से लोई को पूरी के आकर में बेलकर 1 टेबलस्पून भरावन को भर कर गोल गोल करके बंद कर देंगे अब चौका बेलन की मदत से बेल कर पराठा बना लेंगे |

फिर से गैस ऑन करेंगे पैन गरम होने के लिए रख देंगे पैन गरम होने के बाद पराठे को डालकर कर उलट पलट कर आयल या घी लगाकर सेंक लेंगे | स्वादिष्ट एंड हेल्दी पराठा बनकर तैयार है | इसी तरीके से सारे पराठे बना लेंगे | अलसी का पराठा खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है अलसी के पराठे को आप चटनी, दही या सॉस के साथ सर्व कर सकते है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -