Makai ka Paratha | Sweet Corn Paratha | मकई का पराठा

Date:

Share post:

Makai ka Paratha – मकई हमारे स्वास्थ के लिए बहोत ही लाभदायक होता है | आज मैं आपको मकई के पराठे की रेसिपी बताने वाली हूँ | anufoodclub.com में इसके पहले मैं मकई मसाला करी रेसिपी आप तक शेयर कर चुकी हूँ | आज मैं आपको मकई का पराठा रेसिपी बताने वाली हूँ | मकई का पराठा बनाना बहोत ही आसान है | मकई को भुट्टा भी कहते है अगर आपने कभी मकई का पराठा नहीं खाया है तो एक बार मकई का पराठा बनाये खाये और कमेंट करके बताये आपको मकई का पराठा कैसा लगा | चलिए देखते है मकई का पराठा बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती है |

मकई का पराठा बनाने के लिए सामग्री :

  • मकई – 1
  • आटा – एक कटोरी
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटा हुआ
  • अजवाइन – 1/3 टेबलस्पून
  • जीरा – 1/3 टेबलस्पून
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 /2 टेबलस्पून
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • नमक – स्वादनुसार
  • आयल या घी – पराठा सेकने के लिए
  • पानी – आटा लगाने के लिए

Makai Paratha Recipe | मकई का पराठा बनाने की विधि :

सबसे पहले मकई ( भुट्टा ) का दाना निकालकर जार में डालकर मिक्सर से पीस लेंगे | इसके बाद गैस ऑन करके कड़ाई गैस पर रख देंगे और कड़ाई में आयल डाल देंगे आयल गरम होने के बाद अजवाइन और जीरा, डाल देंगे अजवाइन, जीरा चटकने के बाद अदरक, लहसुन का पेस्ट, डालकर पिसा हुआ मकई डालकर अच्छे से मिला देंगे और 2 से 3 मिनट तक कलछी से चलाते हुए भुनेगे | ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया, नमक, डालकर अच्छे से मिला देंगे | (भरावन ) स्टफिंग बनकर तैयार है | अब आटा लगा लेंगे एक बर्तन में आटा लेंगे फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट आटा लगा लेंगे |

जिस तरह से रोटी का आटा लगता है उसी तरह से आटे को लगाना है | आटा लगाने के बाद 15 मिनट तक आटे को ढककर रख देंगे | 15 मिनट बाद जब आटा सेट हो जाये तब गैस ऑन करके गैस पर तवा रख देंगे | अब आटे से मीडियम साइज का लोई बनाकर पूरी के आकर का बेल लेंगे भरावन भर के गोल गोल करके लोई को बंद करके चौका बेलन की मदत से बेल लेंगे | गरम तवा पर डाल देंगे उलट पलट कर परांठे को दोनों साइड से आयल लगा कर सेंक लेंगे | पराठा बनकर तैयार है, परांठे को दही, चटनी, चाय आदि के साथ खा सकते है | मकई का पराठा खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है परांठे को सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें |

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

5 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी...

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा...

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता...

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली...