Palak Puri | पालक पूरी रेसिपी | हेल्दी पालक पूरी

- Advertisement -

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ पालक की पूरी (Palak Puri) जैसे की आप सबको पता है | पालक में भरपूरआयरन पाया जाता है, पालक पूरी खाने में बहोत हेल्दी होता है पालक पूरी को आप लंच हो या डीनर बना सकते है | पालक पूरी खाने में बहोत ज्यादा स्वादिष्ट लगता है | बनाने के बाद ये पूरी हरी हरी दिखती है, इसके कलर को देखर बच्चे बहोत आकर्षित होते है और बड़े चाव से खाते है | बच्चों के टिफीन बॉक्स में भी दे सकते है बच्चों के लिए बहोत हेल्दी होता है पालक पूरी | चलिए फटाफट पालक पूरी बनाना शुरू करते है | और देखते है पालक पूरी बनाने के लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकता पड़ती है |

पालक पूरी बनाने के लिए सामग्री :

  • पालक – 1/2 kg
  • आटा – 2 कटोरी
  •  hara  धनिया – आधा कप
  • हरी मिर्च – 2
  • लहसुन – 5 से 7 कली
  • अदरक – 1 इंच
  • जीरा – 1/2 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • घी – 3 टेबलस्पून
  • सौंफ – 1/3 टेबलस्पून
  • साबुत धनिया – 1/2 टेबलस्पून
  •  namak  – स्वादनुसार
  • आयल – पूरी तलने के लिए

How to make palak puri recipe | पालक पूरी बनाने की विधि :

सबसे पहले पालक को अच्छे से धुलकर वाश कर लेंगे | वाश करने के बाद गैस ऑन करके एक पतीले में दो ग्लास पानी डालकर पालक को 2 से 3 मिनट तक बॉयल कर लेंगे | 3 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे और पालक को ठंडा होने देंगे ठंडा होने के बाद पालक को जार में डालकर पेस्ट बना लेंगे | एक बार फिर से जार लेंगे जार में हरा धनिया, लहसुन, सौंफ,अदरक, साबुत धनिया डालकर दो चम्मच पानी डालकर पेस्ट बना लेंगे | इसके बाद एक बर्तन में आटा लेंगे आटे में पिसा हुआ पालक का पेस्ट और हरा धनिया का पेस्ट नमक, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, घी डालकर अच्छे से मिलाकर आटा को लगा लेंगे |

जरुरत पड़ने पर थोड़ा थोड़ा करके पानी डालते हुए आटा को लगा लेंगे | आटा लगाने के बाद ऊपर से 2 टेबलस्पून आयल लेकर आटे के ऊपर से लगा देंगे | और 15 मिनट के लिए आटे को ढककर रख देंगे | 15 मिनट बाद गैस ऑन करके कड़ाई में आयल डालकर गरम होने के रख रख देंगे | अब आटा लेकर छोटी छोटी लोई बना लेंगे और चौका बेलन की मदत से पूरी को बेल लेंगे | और गरम गरम आयल में पूरी डालकर डीप फ्राई कर लेंगे | पालक का हेल्दी पूरी बनकर तैयार इसे आप अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ खा सकते है | गरमा गरम पूरी को सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें | 

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -