Methi ke Parathe Recipe | मेंथी के पराठे

- Advertisement -

anufoodclub.com में मैं अनु आज मैं Methi ke Parathe की रेसिपी लेकर आयी हूँ जो की बहोत हेल्दी और टेस्टी होता है इसे बनाने में बहुत ही कम समय लगता है एंड स्वाद में लाजवाब तो होता ही है, और आप इसे बच्चो के टिफीन में भी दे सकते है | मेरे घर में मेथी का पराठा ठण्ड के मौसम में अक्सर बनता और सबको बहोत  पसंद आता है | आप भी इस रेसिपी को बनाये और इसे दही, शेजवान चटनी या अचार के साथ खाइये | वैसे चाय के साथ इस पराठे का स्वाद बढ़ जाता है आप चाहे तो चाय के साथ भी खा सकते है | तो चलिए शुरू करते  है मेथी का स्वादिष्ट पराठा बनाना |

बनाने के लिए सामग्री :

  • बारीक कटा हुआ मेथी की पत्तियां – 2 कप
  • गेंहू का आटा – 2 कप
  • हरा धनिया – 1\4 कप
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटा हुआ
  • बेसन – 2 टेबलस्पून
  • दही – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • आयल – पराठा सेकने के लिए

How to Make Methi Parathe | बनाने की विधि :

मेथी का पराठा बनाने के लिए हम पहले मेथी लेंगे और उसके डंडियों को निकाल देंगे सिर्फ पत्तो को धो के काट लेंगे | अब हम लहसुन की कलिया, मिर्चा, और अदरक लेके इन्हे कूट लेंगे | अब पराठे के लिए आटा तैयार करते है , पहले आटा ले लेंगे फिर उसमे  लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, तेल डालेंगे और अच्छे से मिलाएंगे इसके बाद इसमें बेसन, धनिया पत्ता , मेथी पत्ता और फिर कूटा हुआ अदरक लहसुन मिर्चा डाल देंगे साथ में दही भी डाल देंगे |

इन सब को अच्छे से मिक्स कर लेंगे और थोड़ा थोड़ा पानी या आवश्यकता अनुसार पानी डालकर आटे को लगा लेंगे | आटा लगाने के बाद आटे को ढककर 15 मिनट तक रख देंगे ताकि आटा अच्छे से सेट हो जाए | 15 मिनट बाद आटे से मीडियम साइज की लोई बना लेंगे और अपने पसंद के आकर में पराठे को बेल लेंगे | इसके बाद गैस ऑन करेंगे और गैस पर तवा गरम होने के लिए रख देंगे तवा गरम होने के बाद पराठे को तवा पर डाल देंगे और आयल लगाकर उलट पलट कर पराठे को सेंक लेंगे | मेथी का स्वादिष्ट पराठा बनकर तैयार है इसी तरीके से सारे पराठे को बनाकर रख लेंगे और अपनी पसंद के चटनी के साथ सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -