Matar Mushroom Masala Recipe in Hindi | मटर मशरुम मसाला

- Advertisement -

आज मैं बहोत ही स्वादिष्ट Matar Mushroom Masala बनाने वाली हूँ वो भी रेस्टोरेंट स्टाइल में | मशरूम में खनिज और प्रोटीन पाया जाता है जो हमारे हेल्थ के लिए बहोत ही फायदेमंद होता है | मशरूम खाने में बहोत ज्यादा स्वादिष्ट सब्जियों में सी एक होता है | अगर अभी तक आपने मटर मशरूम मसाला नहीं खाया है तो एक बार मटर मशरूम मसाला बनाये आपको जरूर पसंद आयेगा | मटर मशरूम मसाला को कैसे बनाना है मैं स्टेप by स्टेप आपको बताउंगी | मटर मशरूम मसाला बनाइये खाइये और कमेंट करके बताइये आपको मटर मशरूम मसाला कैसा लगा | चलिए मशरूम का स्वादिष्ट सब्जी बनाना शुरू करते है, और देखते है मटर मशरूम मसाला  बनाने के लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकता पड़ती है |

मटर मशरूम मसाला बनाने की सामग्री  :

  • मशरूम – एक कटोरी कटा हुआ
  • आयल – 3 टेबलस्पून
  • जीरा – 1/2 टेबलस्पून
  • प्याज – 3 बारीक कटा हुआ
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 2 कटा हुआ
  • हल्दी – 1/3 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/4 टेबलस्पून
  • भुना हुआ बेसन – 1 टेबलस्पून
  • टमाटर – 4 पिसा हुआ
  • मटर – एक कप छिला हुआ
  • फ्रेश क्रीम – 1 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
  • पानी – एक ग्लास

How to Make Matar Mushroom Masala | मटर मशरूम मसाला बनाने की विधि :

  1. सबसे पहले मशरूम को अच्छे से वाश कर काट लेंगे |
  2. मटर को छीलकर रख लेंगे |
  3. प्याज को भी छीलकर बारीक काट लेंगे |
  4. टमाटर को वाश कर काट लेंगे फिर जार में डालकर पेस्ट बना लेंगे |
  5. बेसन को भी भूनकर पहले से रख लेंगे |
  6. अब गैस ऑन करके कड़ाई रख देंगे और आयल गर्म होने के लिए डाल देंगे |
  7. आयल गरम होने के बाद जीरा डाल देंगे जीरा चटकने के बाद पहले से कटा हुआ बारीक प्याज डालकर ब्राउन होने तक भुनेगे |
  8. अब कटा हुआ हरी मिर्च डाल देंगे साथ में अदरक, लहसुन का पेस्ट भी डाल देंगे और आधा मिनट भुनेगे |
  9. इसके बाद टमाटर का पेस्ट डालकर 4 से 5 मिनट तक भुनेगे |
  10. 5 मिनट बाद भुना हुआ बेसन डाल देंगे साथ में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, डाल कर आधा मिनट और भुनेगे |
  11. फिर पानी डालकर कटा हुआ मशरूम डाल देंगे और 7 से 8 मिनट ढक कर पकाएंगे साथ में नमक भी डाल देंगे |
  12. अब मटर डालकर 3 से 4 मिनट और पकाएंगे |
  13. इसके बाद गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे |
  14. ऊपर से फ्रेश क्रीम और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला देंगे |
  15. स्वादिष्ट मटर मशरूम मसाला बनकर तैयार है इसे आप चावल, रोटी, पराठा, नान आदि से खा सकते है |
  16. मटर मशरूम मसाला खाने में बहोत ही लाजवाब होता है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -