Lobia Masala Curry | लोबिया मसाला करी | Lobia Recipe

Date:

Share post:

आज मैं बनाने वाली हूँ Lobia Masala Curry | लोबिया को लोग छोटे राजमा के नाम से भी जानते है | लोबिया आपको मार्किट में आसानी से मिल जाता है | लोबिया खाने में बहोत ही स्वादिष्ट लगता है, लोबिआ देखने में बोड़े के बीज जैसा दिखता है | लोबिया की सब्जी बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता बस बॉयल करो और ग्रेवी बनाकर पका लो | बहोत ही स्वादिष्ट लोबिआ मसाला करी बनकर तैयार हो जायेगा | चलिए देखते है लोबिया का मसाला करी बनाने के लिये हमें किन किन सामग्री की जरूरत पड़ती है |

लोबिआ मसाला करी बनाने की सामग्री :

  • लोबिआ – डेढ़ कप
  • प्याज – 1 बारीक कटा
  • दालचीन – एक टुकड़ा
  • तेजपत्ता – 2
  • जीरा – 1/2 टेबलस्पून
  • साबुत लाल मिर्च – 2
  • टमाटर – 3 से 4
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/4 टेबलस्पून
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • आयल – 4 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार

Lobia Masala Curry Recipe in Hindi | लोबिआ मसाला करी बनाने की विधि :

सबसे पहले लोबिया को 3 से 4 घंटे या ओवर नाईट के लिए भीगा देंगे | 4 घंटे बाद गैस ऑन करके कुकर में एक ग्लास पानी डालकर भिगोया हुआ लोबिआ डाल देंगे और कुकर को गैस पर रख देंगे | और एक सिटी आने के बाद गैस का फ्लेम कम कर देंगे कम फ्लेम पर 2 से 3 मिनट पकाएंगे | करंगे उसके बाद टमाटर को पीसकर पेस्ट बना लेंगे | प्याज को छीलकर बारीक काट लेंगे | फिर से गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रख  देंगे और आयल डाल देंगे | आयल गरम होने के बाद उसमे जीरा, तेजपत्ता दालचीनी, साबुत लाल मिर्च डाल देंगे |

Lobia Masala Curry

उसके बाद टमाटर का पेस्ट डालकर डालकर 3 मिनट कलछी से चलाकर भुनेगे | 3 मिनट भुनाने के बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे | इसके बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर आधा मिनट और भुनेगे | इसके बाद बॉयल किया हुआ लोबिआ डाल कर अच्छे से मिक्स कर देंगे | साथ में आधा ग्लास पानी और नमक भी डाल देंगे और ढक कर 4 से 5 मिनट मीडियम फ्लेम पर पकाएंगे | 5 मिनट बाद गरम मसाला डाल देंगे | और गैस को बंद कर देंगे फिर बारीक कटा हरा धनिया डाल देंगे |

Lobia Masala Curry

स्वादिष्ट लोबिआ की मसाला करी बनाकर तैयार है लोबिआ मसाला करी को आप साथ चावल, रोटी, पराठा खा सकते है | लोबिया मसाला करी को सर्विंग पॉट में निकालकर सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी...

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा...

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता...

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली...