Healthy Vermicelli Upma Recipe | वर्मिसेली वेजिटेबल उपमा

- Advertisement -

आज मैं बहोत ही टेस्टी Vermicelli Upma Recipe लेकर आयी हूँ | जो बहोत टेस्टी और हेल्दी होता है, जो लोग वेट कम करना चाहते है या कम कर रहे है उनके लिए बहोत अच्छी रेसिपी है | Vermicelli Upma Recipe की खाश बात ये है की इसे बनाने में बहोत ही कम समय लगता है | इसके पहले मैं सूजी का उपमा रेसिपी आप तक शेयर कर चुकी हूँ |

सेवई को आप मीठे में भी बना सकती है ड्राई फ्रूट्स डालकर | सेवई को मीठे में कैसे बनाना है अगर आपको जानना है तो मेरी वेबसाइट पर सेवई रेसिपी सर्च करें | चलिए सेवई का उपमा बनाना शुरू करते है | और देखते है, सेवई का उपमा बनाने के लिए हमे किन किन सामग्री की जरुरत पड़ती है |




Ingredients for Vermicelli Upma Recipe | सेवई का उपमा बनाने के लिए सामग्री :

सेवईएक कटोरी
मूंगफली1/3 कप भुना हुआ
काजू5/6 (Optional)
प्याज1 बारीक कटा हुआ
मटर1/3 कप
गाजर1/2 कप
बीन्स1/3 कप
टमाटर1 बारीक कटा हुआ
करी पत्ता4 से 5
जीरा1/3 टेबलस्पून
राई1/2 टेबलस्पून
हरी मिर्च1 कटा हुआ
हरा धनियाबारीक कटा हुआ
नमकस्वादनुसार
आयल3 टेबलस्पून

How to Cook Vermicelli Upma Recipe | सेवई का उपमा बनाने की विधि :

Vermicelli Upma Recipe बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करके एक बाउल में एक ग्लास पानी डालकर सेवई को डाल देंगे और 2 मिनट के लिए बॉयल कर लेंगे | 2 मिनट बाद सेवई को छानकर अलग रख लेंगे | फिर से गैस ऑन करके पैन रख देंगे और 1 टेबलस्पून आयल डाल देंगे इसके बाद मूंगफली डालकर आधा मिनट तक चलाते हुए भून लेंगे | इसके बाद सारे सब्जियों को काट कर रख लेंगे | इसके बाद गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रखकर आयल डाल देंगे |

आयल गरम होने के बाद जीरा और राई डाल देंगे | जीरा राई चटकने के बाद कटा हुआ बारीक कटा प्याज साथ में हरी मिर्च, करी पत्ता डाल देंगे | जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाये तब कटी हुई सारी सब्जियां डालकर ढक देंगे और 2 से 3 मिनट पकाएंगे | इसके बाद उबला हुआ सेवई डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे साथ में नमक भी डाल देंगे | इसके बाद ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डाल  देंगे | अब गैस को बंद कर देंगे स्वादिष्ट वर्मिसेली उपमा बनकर तैयार है | उपमा को सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें |

नोट :

अगर आपके पास काजू है तो काजू को भी फ्राई करके डाल सकते है |




अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -