Hara Aloo Dum Recipe | आलू दम | ग्रीन आलू दम रेसिपी

- Advertisement -

anufoodclub.com में आज मैं आप के लिए ले कर आई हु Hara Aloo Dum Recipe जो की खाने में बहुत ही स्वादिस्ट होता है | इस आलू दम की खाश बात ये है की ये देखने में हरा हरा दीखता है | इसका कलर इतना अच्छा दीखता है की क्या बताऊ सब मैं ही बता दूंगी तो आप क्या करेंगे | एक बार इस तरीके से आलू दम बनाये और कमेंट करके मुझे बताये आपको आलू दम और आलू दम का कलर कैसा लगा |

ठंडी के सीजन में सुबह सुबह आलू दम खाना बहोत अच्छा लगता है | UP में इस तरीके का आलू दम बहोत पॉपुलर है | मैं ठण्ड के मौसम में अक्सर बनती हूँ | आप भी एक बार ये रेसिपी जरूर ट्राई करें | चलिए आलू दम बनाना शुरू करते है और देखते है आलू दम बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |

आलू दम बनाने की सामग्री :

  • आलू – 6 से 7 उबला हुआ
  • हरा धनिया – एक कटोरी
  • हरी मिर्च – 4
  • अदरक – 1 इंच
  • लहसुन – 5 से 6
  • हल्दी पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • कोहड़ौरी – 2 (ऑप्शनल )
  • आयल – 3 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार

How to Make Hara Aloo Dum Recipe | आलू दम बनने की विधि :

सबसे पहले हम आलू लेकर अच्छे से वाश कर लेंगे | इसके बाद कुकर लेंगे और कुकर में 1/2 ग्लास पानी डालकर वाश किया हुआ आलू डाल देंगे | इसके बाद गैस ऑन करके कुकर को गैस पर रख देंगे | और एक सिटी आने के बाद गैस का फ्लेम कम कर देंगे और कम फ्लेम पर 2 से 3 मिनट तक पकाएंगे | 3 मिनट बाद कुकर ओपन करके आलू निकाल कर छीलकर मीडियम साइज में काट लेंगे | अब हरा धनिया, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च को साफ करके काट लेंगे और जार में डालकर पीस लेंगे | अब गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रखकर कड़ाई में आयल डाल देंगे |

आयल गरम होने के बाद कड़ाई में कोहड़ौरी डाल देंगे | 2 सेकंड भुनने के बाद कटा हुआ आलू डालकर नमक भी डाल देंगे और 1 मिनट तक पौनी से चलाते हुए भुनेगे | इसके बाद हल्दी पाउडर साथ में पिसा हुआ हरा मसाला डाल देंगे और अच्छे से मिला देंगे 1 से  2 मिनट और पकाएंगे | 2 मिनट बाद टेस्टी आलू दम बनकर तैयार है | सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें |

नोट :

  • आलू दम में कोहड़ौरी ऑप्शनल है | क्यूंकि बहोत से लोग को पता नहीं होता कोहड़ौरी क्या होता है | क्यूंकि ज्यादातर लोग गांव में कोहड़ौरी बनाते है | कोहड़ौरी को सब्जियां बनाते समय उपयोग करते है | इसका टेस्ट बहोत ही अच्छा लगता है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -