Palak Ka paratha Recipe | पालक पराठा बनाने की रेसिपी

- Advertisement -

anufoodclub.com में आज मैं Palak Ka paratha बनाने वाली हूँ | पालक से रिलेटेड आपको मेरी वेबसाइट पर और भी रेसिपीज मिल जाएंगी | पालक का पराठा बनाना बहोत ही आसान है | पालक का पराठा स्वादिष्ट होने के साथ साथ हेल्दी भी है | पालक का पराठा ठंडी के मौसम में खाना बहोत अच्छा लगता है | पराठा अगर गरम गरम खाने को मिल जाये तो मजा ही आ जाये | चलिए पराठा बनाना शुरू करते है | और देखते है पराठा बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती है |

पालक का पराठा बनाने की सामग्री :

पालक 200 Gram
आटा आधा कटोरी
बेसन 2 टेबलस्पून
हरी मिर्च 2
अदरक 1 इंच
लहसुन 4 से 5 कली
तेल पराठा सेकने के लिए

How to make Palak Ka Paratha Recipe in Hindi | पालक का पराठा बनाने की विधि :

पराठा बनाने के लिए सबसे पहले हमें पालक को अच्छे से वाश करना है | इसके बाद गैस ऑन करके एक पतीले में पानी गरम करेंगे पानी गरम होने के बाद पालक को डाल देंगे और 2 से 3 मिनट तक बॉयल करेंगे | 3 मिनट बाद पालक को पानी से बाहर निकालकर रख लेंगे और ठंडा होने देंगे | ठंडा होने के बाद एक जार लेंगे उसमे बॉयल किया हुआ पालक, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और बेसन को डालकर पीस लेंगे | अब एक बाउल में निकाल लेंगे और आटा डालकर अच्छे से मिला लेंगे | आवश्यकता अनुसार पानी डालकर आटा को सॉफ्ट लगा लेंगे |

अब थोड़ा सा आयल हाथ में लेकर आटा के ऊपर लगा देंगे | इसके बाद आटा को ढककर 10 मिनट तक रख देंगे | 10 मिनट बाद आटे से मीडियम साइज का लोई बनाकर रख लेंगे | इसके बाद गैस ऑन करके गैस पर तवा गरम होने के लिए रख देंगे | अब चौका बेलन लेकर पराठे को गोल गोल करके बेल लेंगे | तवा गरम होने के बाद बेला हुआ पराठा तवा पर डाल देंगे | अब उलट पलट कर पराठे को आयल, घी या बटर लगाकर हल्का ब्राउन होने तक सेंक लेंगे | इसी तरीके से सारे पराठे को सेंक लेंगे | स्वादिष्ट पालक का पराठा बनकर तैयार है | पराठे को सर्विंग प्लेट में निकालकर दही, चटनी आदि के साथ गरमा गरम सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -