Sewai Recipe | How to Make Seviyan | सेवई रेसिपी

- Advertisement -

Sewai Recipe- जब मीठे की बात हो तो सेवई को कैसे भूल सकते है | सेवई कई तरह की मिलती है मोटी वाली पतली वाली जो सेवई आपको पसंद आये आप बना सकते है मैं पतली वाली सेवई बनान प्रेफर करुँगी क्यूंकि पलती सेवई खाने में बहोत ज्यादा टेस्टी होती है | कोई भी सेवई का पैकेट आसानी से मार्केट में मिल जाती है | सेवई खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही आसान है सेवई बनाना करना ही क्या है सेवई को भुनो दूध बॉयल करो शक्कर और ड्राई फ्रूट मिलाकर सेवई को डालकर मिक्स कर दो सेवई बनकर तैयार है |

सेवई बनाने की सामग्री :

  • सेवई – एक पैकेट
  • दूध – 1 लीटर
  • शक्कर – डेढ़ कप
  • बादाम – 6 से 7
  • काजू – 5 से 6
  • पिस्ता – 4
  • इलायची पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • घी या आयल – 2 टेबलस्पून

How to Make Sewai Recipe | मीठी सेवई | वरसीमल रेसिपी | सेवई बनाने की विधि :

सबसे पहले सेवई को भून लेते है | इसके लिए पहले गैस ऑन करके कड़ाई गैस पर रख देंगे और घी या आयल डालकर सेवई को 2 मिनट हल्का ब्राउन होने तक चलाते हुए भून लेंगे | अब बादाम, काजू, पिस्ता को काट लेंगे आप अपने पसंद के अनुसार कोई भी ड्राई फ्रूट डाल सकते है | इसके बाद पतीले में दूध बॉयल होने के लिए रख देंगे दूध बॉयल होने लगे तब गैस का फ्लेम कम कर देंगे और ड्राई फ्रूट को डालकर कम फ्लेम पर 5 मिनट तक पकाएंगे साथ में शक्कर और इलायची पाउडर भी डाल देंगे | 5 मिनट बाद भुना हुआ सेवई डालकर 1 मिनट तक और पकाएंगे और गैस बंद कर देंगे | टेस्टी सेवई बनकर तैयार है |

नोट :

  • सेवई ठंडा होने के बाद थोड़ा सा गाढ़ा हो जाता है | अगर आपको सेवई ज्यादा गाढ़ा नहीं पसंद है तो आप और दूध मिला सकते है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -