Gajer Mirch Ka achar Recipe | गाजर और मिर्च का अचार कैसे बनाये

- Advertisement -




आज मैं Gajer Mirch Ka achar बनाने वाली हूँ | ऐसा अचार जिसे आप लम्बे टाइम तक बनाकर रख सके जो जल्दी खराब न हो | बहोत लोगो का कहना होता है की मैं अचार बनता या बनती हूँ, तो अचार बहोत जल्दी खराब हो जाता है अगर आप कुछ बातों का ध्यान रखेंगे तो आप का अचार कभी भी नहीं खराब होगा | अचार का मामला है कुछ सावधानी बरतनी ही पड़ेंगी |

जैसे : –  जिस बर्तन में आप अचार रख रहे हो वो बिल्कुल साफ होना चाहिए | हाथ या बर्तन में पानी ना लगा रहे |

अचार निकालने के लिए हमेशा स्पून का इस्तेमाल करना चाहिए | अचार को धुप दिखाना बहोत जरुरी होता है | गाजर का अचार खाने में बहोत स्वादिष्ट होता है | और गाजर का अचार बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगता है | चलिए फटाफट गाजर का अचार बनाना शुरू करते है | और देखते है गाजर का अचार बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती है |

Ingredients for Gajer Mirch Ka achar | गाजर का अचार बनाने की सामग्री :

गाजर1/2 kg
हरी मिर्च1/2 पाव
हल्दी पाउडर1/3 टेबलस्पून
धनिया पाउडर1/2 टेबलस्पून
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर2 टेबलस्पून
हींग1/2 टेबलस्पून
अमचूर पाउडर1/2 टेबलस्पून
सरसों का तेलएक बड़ी कटोरी गरम किया हुआ
सरसों दाना2 टेबलस्पून
कलौंजी1 टेबलस्पून
मेथी दाना1/2 टेबलस्पून
सौंफ1 टेबलस्पून
काली मिर्च1/2 टेबलस्पून
नमकस्वादनुसार




Gajer Mirch Ka achar Banane Ka Tarika | गाजर और मिर्च के अचार बनाने की विधि :

अचार बनाने के लिए सबसे पहले हम मिर्ची और गाजर को अच्छे से वाश करके कॉटन के कपड़े से पोछ लेंगे | इसके बाद गाजर और मिर्ची को पतले और लम्बे शेप में काट लेंगे | बहोत ज्यादा पतला और बहोत ज्यादा लम्बा नहीं काटना है मीडियम साइज होना चाहिए | इसके बाद मिर्ची और गाजर को एक कपड़े पर फैला देंगे मिर्ची को 1 घंटे तक और गाजर को 3 से 4 घंटे तक सुखाना है | इसके बाद सरसों दाना, कलौंजी, मेथी दाना, सौंफ, काली मिर्च को दरदरा कूट या पीस लेंगे मसाला बनकर तैयार हो गया | इसके बाद गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रखकर कड़ाई में सरसों का तेल डाल देंगे और 1 से 2 मिनट गरम कर लेंगे |

अब सुखाया हुआ मिर्चा और गाजर को एक बाउल में निकाल लेंगे | इसके बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हींग, अमचूर पाउडर, नमक पहले से बनाया हुआ मसाला 2 से 3 कलछी आयल डालकर अच्छे से कलछी की मदत से मिला देंगे | इसके बाद अचार भरने के लिए कांच का एक साफ सुथरा जार लेंगे | कलछी की मदत से अचार को भर देंगे | ऊपर से बचा हुआ कटोरी का तेल अचार में डाल देंगे और अचार को धुप में 2 दिन के लिए रख देंगे | स्वादिष्ट गाजर का अचार बनकर तैयार है इसके बाद अचार को आप जैसे चाहे खा सकते है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -