Street Style Veg Chowmein Recipe | चाउमीन रेसपी

- Advertisement -

Chowmein Recipe – स्ट्रीट फूड खाने के लिए लोगों में बहोत उत्सुकता देखने को मिलती है | Chowmein बच्चे बड़े सभी को काफी पसंद आता है, लोग बड़े चाव से Chowmein खाते है | जो लोग बहार का कुछ भी खाना पसंद नहीं करते उनके लिए मै एकदम स्ट्रीट जैसा टेस्ट घर पर लेकर आयी हूँ | स्ट्रीट जैसा टेस्ट इसलिए ले आयी हूँ क्यूंकि लोगों में स्ट्रीट फूड के टेस्ट को लेकर काफी लोकप्रियता है | मैं चाहती हूँ स्ट्रीट फूड का टेस्ट घर घर हो लोग बाहर ना जाकर घर का बना चाउमीन, नूडल्स, मैग्गी, मंचूरिन खाये | चलिए स्पाइसी एंड टेस्टी चाउमीन बनाना शुरू करते है | और देखते है चाउमीन बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है | 




Ingredients for Chowmein Recipe | चाऊमीन बनाने की सामग्री :

चाउमीन1 पैक
पानीदो ग्लास
तेल 3 चम्मच
शिमला मिर्च1 रफली चॉप
हरी मिर्च 1 बारीक कटा हुआ
लहसुन4 से 5 बारीक कटा huaa
गाजर1/3 कटोरी
प्याज1 बारीक कटा हुआ
बीन्सआधा कप
हरे प्याज की पत्तीआधा कटोरी
 ग्रीन चिली सॉसआधा चम्मच
विनिगर1/2 चम्मच
सोया सॉस1 चम्मच
शेजवान चटनी 1 चम्मच
धनिया पाउडरआधा चम्मच
गरम मसाला 1/3 चम्मच
नमक स्वादनुसार

How to Make Chowmein Recipe| चाऊमीन बनाने की विधि :

सबसे पहले हम गैस चालू करके एक पतीले में पानी रखेंगे उसमे आधा चम्मच तेल डाल देंगे इससे चाउमीन आपस में चिपकेंगे नहीं | जब पानी उबल जाये तो चाउमीन को डाल देंगे | चाउमीन को 1 मिनट तक पकाना है ज्यादा देर नहीं पकाना है | नहीं तो चाउमीन टूटने लगते है |

अब पत्ता गोभी, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, गाजर, प्याज, हरे प्याज की पत्ती, को काट लेंगे | अब गैस पर एक कड़ाई रखेंगे उसमे तेल डालेंगे | इसके बाद बारीक कटा लहसुन, प्याज, हरी मिर्च  को हाई फ्लेम पर 2 सेकंड के लिए तलेंगे |

अब बारीक कटा गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स को डालकर 2 मिनट फ्राई करेंगे | आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जी ले सकते है जैसे : मटर, पत्तागोभी आदि | अब धनिया पाउडर, गरम मसाला डालकर मिला लेंगे | 2 मिनट बाद ग्रीन चिली सॉस, विनिगर, सोया सॉस, शेजवान चटनी डालकर कुछ सेकंड भूनेंगे | अब उबला हुआ चाउमीन और नमक डालकर अच्छे से मिला लेंगे | उसके बाद बारीक कटे हरे प्याज की पत्ती से गार्निश कर देंगे | बहोत ही यमी चाउमीन बनकर तैयार है | स्पाइसी एंड टेस्टी चाउमीन को सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें |




अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -