Veg Momos Recipe | मोमोज रेसिपी |

- Advertisement -

हेलो फ्रेंड्स anufoodclub.com आज मैं ( Momos Recipe ) मोमोज की रेसिपी लेकर आयी जो बहोत हेल्दी होता है | मोमोज को हेल्दी हम इसलिए कह सकते है क्यूंकि Momos मोमोज के अंदर जो स्टफिंग होता है वो सब्जियों से बना होता है दूसरी चीज स्टीम ( भाप ) से पकाया जाता | ( Momos Recipe ) मोमोज तिब्बत का पारम्परिक व्यंजन है | मोमोज चीन से लेकर नेपाल, सिक्किम आदि स्थानो पर बहोत ही जाता पसंद किया जाने वाला व्यंजन बन गया है |

मोमोज बच्चों को बहोत ही ज्यादा पसंद आता है | किसी ने बहोत रिकवेस्ट किया मैम प्लीज मोमोज की रेसिपी शेयर कीजिये तो मैं खाश उनके रिकवेस्ट पर मोमोज बनायीं हूँ | आशा करती हूँ आप सब को मेरी रेसिपी जरुर पसंद आएगी | चलिए देखते है मोमोज बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्कयता पड़ती है |




Ingredients for Momos Recipe | मोमोज बनाने की सामग्री : 

मैदाएक पाव
पत्ता गोभी1 कटोरी ग्रेड किया हुआ
गाजर2 ग्रेड किया हुआ
काली मिर्च1/3 टेबलस्पून
अदरक1 इंच 
हरी मिर्च2
हरा धनियाबारीक कटा हुआ
नमकस्वादनुसार
आयल1 टेबलस्पून
पानीमैदा लगाने के लिए




How to Make Momos Recipe | मोमोज बनाने की विधि :

सबसे पहले गाजर और पत्ता गोभी को वाश करके ग्रेड कर लेंगे | ग्रेड करने के लिए बारीक ग्रेटर का इस्तेमाल करें | उसके बाद एक बाउल में मैदा लेंगे उसमे 1/4 टेबलस्पून नमक डाल देंगे और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मैदा को सॉफ्ट गूथ लेंगे | गुथने के बाद ऊपर से थोड़ा सा आयल लगाकर 25 मिनट तक ढककर रख देंगे |

इसके बाद अदरक, हरी मिर्च, हरा धनिया वाश करके काट लेंगे | अब ग्रेड किया हुआ गाजर और पत्ता गोभी में कटा हुआ हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक, काली मिर्च, नमक डालकर अच्छे से मिला देंगे | स्टफिंग बनकर तैयार है, अब तक आटा सेट हो गया है अब आटे को लेकर छोटी छोटी लोइयां बना लेंगे | स्टफिंग को भरकर साइड से प्लेट बनाकर मोड़ते हुए चपटा कर लेंगे मोमोज को आप अपनी पसंद का भी शेप दे सकते है |

इसी प्रकार सारे मोमोज को बना कर रख लेंगे | यहाँ पर मैं मोमोज मेकर का उपयोग की हूँ अब मोमोज का स्टीमर लेंगे उसमे पानी डालकर गैस पर रख देंगे और छलनी में आयल लगाकर स्टफिंग से भरा हुआ मोमोज मेकर पर रख देंगे और ढक कर 8 से 10 मिनट पका लेंगे | सभी मोमोज को इसी तरह से बना लेंगे | हेल्दी और स्वादिष्ट मोमोज बनकर तैयार है | मोमोज को एक प्लेट में निकाल कर चटनी के साथ सर्व करें |

नोट :

  • अगर आपके पास मोमोज मेकर नहीं है तो आप एक छेद वाली थाली ले लें और एक भगोना जिस पर थाली सेट हो जाये | भगोने में पानी डालकर गैस पर रख दे | छेद वाली थाली में आयल लगाकर मोमोज को रख दे ८ से १० मिनट ढककर पका लें मोमोज ( मोमोस रेसिपी ) बनकर तैयार हो जायेगा |
  • मैंने पत्ता गोभी और गाजर का उपयोग किया है आप चाहे तो शिमला मिर्च, मटर या अपनी पसंद का कोई भी सब्जी डाल सकते हैं |

Ingredients for Momos Chutney | मोमोज चटनी की सामग्री :

टमाटर3
सूखा खड़ा लाल मिर्च7 से 8
अदरक1 इंच
लहसुन7 से 8
आयल3 टेबलस्पून




How to make Momos Chutney Recipe | मोमोज चटनी बनाने की विधि :

सबसे पहले गैस ऑन करके एक पतीले में 1 ग्लास पानी गरम कर लेंगे उसमे सूखा लाल मिर्च डालकर और टमाटर डालकर बॉयल कर लेंगे | इतना बॉयल करना है की टमाटर एकदम सॉफ्ट हो जाए कुल मिलाकर 2 मिनट बॉयल करना है | इसके बाद गैस को बंद कर देंगे और ठंडा होने देंगे ठंडा होने के बाद जार में डालकर पीसकर पेस्ट बना लेंगे | अब लहसुन, अदरक को छीलकर धूल लेंगे और बारीक काट लेंगे |

फिर से गैस ऑन करेंगे कड़ाई में 1 टेबलस्पून आयल डालकर गरम होने देंगे | आयल गरम होने के बाद कटा हुआ लहसुन डालकर आधा मिनट भुनेगे फिर अदरक डालकर आधा मिनट भुनेगे उसके बाद पिसा हुआ टमाटर और लाल मिर्च का पेस्ट डालकर 2 से 3 मिनट पकाएंगे साथ में नमक भी डाल देंगे | स्वादिष्ट चटनी बनकर तैयार है प्लेट में चटनी और मोमोज निकाल कर सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -