Aalu Boda ki sabji | Green Beans ki sabji | बोड़ा की सब्जी

- Advertisement -

anufoodclub.com  में आपको मैं कई तरह की सब्जी बनाना बता चुकी हूँ आज मैं Aalu Boda ki sabji  लेकर आयी हूँ जो खाने में बहोत ही स्वादिस्ट लगती है | ये देखने में पतली पतली लम्बी लम्बी हरे रंग की होती होती है | इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है | जो हमारे शरीर के लिए बहोत हेल्दी होते है |

हालंकि कुछ लोग इसे खाना पसंद नहीं करते है, आप में से हर किसी के घर में एक व्यक्ति ऐसे होते ही है जिनको बोड़े की सब्जी पसंद नहीं आती है | एक बार आप मेरे तरीके से बनाये जो नहीं खाते वो बोड़े की सब्जी खाना सीख जायेगा उसके बाद तो उनकी हमेशा बोड़े की सब्जी की ही फरमाइस रहेगी | इसके बाद तो आप भी टेंशन फ्री हो जाओगे क्यूंकि अब तो सभी को बोड़े की सब्जी पसंद आने लगी है | तो चलिए अब बनना शुरू करते है |

 Boda बोडे की सब्जी बनाने की सामग्री :

  • Boda बोड़ा – एक पाव
  • आलू – 2
  • टमाटर – 3
  • प्याज – 4
  • तेल – 50 ml डीप फ्राई के लिए
  • जीरा – 1/2 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च  – 2
  • अदरक – एक इंच
  • हल्दी पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • गरम मसाला  – 1/3 टेबलस्पून
  • हरा धनिया –  बारीक कटा हुआ
  • निम्बू – कटा हुआ एक टुकड़ा
  • नमक –  स्वादानुसार  

Aalu Boda बोड़े की सब्जी बनाने की विधि :

सबसे पहले हम Boda बोड़े और आलू को अच्छे से धुलकर काट लेंगे |

Aalu Boda ki sabji

अब प्याज, मिर्चा, अदरक, का एक पेस्ट बनाएंगे | टमाटर का भी अलग से पेस्ट बना लेंगे |

Aalu Boda ki sabji

अब गैस चालू करके कड़ाई रखकर तेल डालेंगे | जब तेल गरम हो जाये तो उसमे बोड़े और आलू को 3 मिनट तक डीप फ्राई कर लेंगे |

Aalu Boda ki sabji

जो एक्स्ट्रा तेल बचा है उसे एक बर्तन में रख लेंगे | थोड़ा सा तेल कड़ाई में रहने दे पूरा ना निकले उसके बाद जीरा डालेंगे जब जीरा चटक जाये तो, प्याज का बना पेस्ट डालकर 4 मिनट पकाएंगे | 4 मिनट बाद टमाटर का पेस्ट डाल देंगे | इसे भी 2 मिनट तक पकाएंगे | इसके बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर 1 मिनट और भूनेंगे | अब डीप फ्राई किया हुआ बोड़ा आलू को डालकर अच्छे से मिला देंगे | अब नमक डालकर पानी भी डाल देंगे | ऊपर से गरम मसाला बारीक कटा हरा धनिया और निम्बू का रस एक चम्मच डाल देंगे | बोडे की सब्जी तैयार है कटोरी में निकाल कर सर्व करें |

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -