Macaroni Recipe | मैकरोनी रेसिपी | स्ट्रीट फूड

- Advertisement -

How to Make Macaroni Recipe?

आज मैं बहोत ही चटपटा स्ट्रीट फूड Macaroni बनाने वाली हूँ | इसके पहले वाले ब्लॉग में मैंने नूडल्स, पास्ता, मैग्गी, मंचूरियन बना चुकी हूँ | आज मैं बहोत ही टेस्टी और चटपटा Macaroni रेसिपी लेकर आयी हूँ | स्पेशली बच्चों को बहोत ज्यादा पसंद आता है | जब भी बच्चों की डिमांड हो स्ट्रीट फूड खाने की आप फटाफट स्पाइसी Macaroni बना सकते है | बाहर का कुछ भी खिलाने से अच्छा है की घर का बना खिलाये जो स्वस्थ  के द्रिष्टी से हेल्दी होता है | चलिए देखते है Macaroni बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |

मैकरोनी बनाने के लिए सामग्री :

  • मैकरोनी – एक कप
  • प्याज – 2 कटा हुआ
  • टमाटर – 3 बारीक कटा हुआ
  • गाजर – 1 कटा हुआ
  • शिमला मिर्च – 1 काट हुआ
  • मटर – आधा कप
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • अमचूर पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/3 टेबलस्पून
  • टमाटर कैचप – 1 टेबलस्पून 
  • आयल – 4 टेबलस्पून
  • पानी 1/4 कप

Indian Style Macaroni Recipe | मैकरोनी बनाने की विधि :

मैकरोनी बनाने के लिए सबस पहले एक पतीले में 2 ग्लास पानी डालकर गैस ऑन करके पानी गरम होने के लिए रख देंगे | पानी गरम होने के बाद 1/4 टेबलस्पून नमक, 1 टेबलस्पून आयल डालकर मैकरोनी डाल देंगे और 2 मिनट बॉयल करेंगे | इसके बाद मैकरोनी को छानकर पानी से निकाल देंगे | अब सारे सब्जियों को धुलकर काट लेंगे | फिर से गैस ऑन करके कड़ाई में आयल डालकर गैस पर रख देंगे |

आयल गरम होने के बाद प्याज डाल देंगे प्याज को हल्का ब्राउन होने तक भून लेंगे इसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट, कटा हुआ टमाटर, स्वादनुसार नमक डालकर डालकर 2 मिनट भुनेगे | अब कटा हुआ गाजर, शिमला मिर्च, मटर डाल देंगे और डेढ़ मिनट भुनेगे | 1 मिनट बाद धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, टमैटो कैचप, डालकर 1 मिनट और भुनेगे अब पानी डालकर मैकरोनी डाल देंगे |और अच्छे से मिक्स करके 1 मिनट और पकाएंगे | स्पाइसी मैकरोनी बनकर तैयार है सर्विंग प्लेट में मैकरोनी को निकालकर सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -