Bharwa Baigan | Stuffed Baigan | भरवा बैंगन रेसिपी |

Date:

Share post:

Bharwa Baigan भरवां बैगन मेरे घर में सब को बहोत पसंद आता हैं | जब भी बैंगन आता है सबकी एक ही डिमांड होती है Bharwa Baigan भरवां बैगन की | आप भी एक बार बना कर देखिये सबको बहोत पसंद आएगा बनाना बहोत आसान है | बहोत जल्दी बन जाती है | इसके लिए हमें चाहिए कुछ चीजें|

Bharwa Baigan बनाने की सामग्री:

  • बैगन – 1/2 kg
  • आलू – 3
  • टमाटर – 3
  • हरा धनिया – कटा हुआ 
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2
  • धनिया पाउडर – 2 टेबल स्पून 
  • हल्दी पाउडर – 1/2
  • लहसुन – 5  से 6 कली
  • अदरक – 1 इंच 
  • आयल – 4  se 5 टेबलस्पून 
  • नमक – स्वादनुसार 

bharwa baingan  masala

Bharwa Baigan बनाने की विधि

सबसे पहले हम आलू को छील लेंगे अब बैगन और आलू को अच्छे से धूल लेंगे | आलू, टमाटर को मीडियम साइज में काट लेंगे बैगन को पूरा नहीं काटना है

bharwa-baingan

बस हल्का सा चीरा लगाना है, जिससे मसाले को भर सके | 5 से 6 लहसुन की कली को छील लेंगे एक इंच अदरक का टुकड़ा लेकर लहसुन के साथ कूट लेंगे | अब धनिया पाउडर , हल्दी पाउडर , लाल मिर्च पाउडर , गरम मसाला, कुटा हुआ अदरक लहसुन सब एक साथ मिला लेंगे साथ में नमक और थोड़ा सा आयल भी मिला लेंगे | मसाले को बैगन में थोड़ा थोड़ा करके भर लेंगे |

एक कड़ाई में हम तेल गरम करेंगे ये भरंवा बैगैन है तो तेल की मात्रा थोड़ा ज्यादा रहेगा कोशिश कीजियेगा सरसों का तेल रहे | सरसों के तेल से स्वाद बढ़ जाता है | अगर नहीं है तो हम फार्च्यून का तेल इस्तेमाल कर सकते है | कड़ाई का तेल गरम हो जाये तो आलू और बैगन दोनों एक साथ डाल देंगे और 10 मिनट पकने देंगे |10 मिनट बाद अगर बैगन गल जाये और आलू आधा पक जाये तो | टमाटर को काट कर डाल देंगे | भरावन में नमक पहले से ही पड़ा है तो नमक कम ही डालेंगे | भरंवा  बैगन पकने में 30 से 35 मिनट लगता है |  

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी...

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा...

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता...

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली...