Soybean Aloo ki Sabji | Soya Chunks Recipe | आलू और सोयाबीन की सब्जी

- Advertisement -

आज मैं फिर आयी हूँ एक नयी रेसिपी और नये टेस्ट के साथ | जो है Soybean Aloo ki Sabji की रेसिपी | जैसा की आप सब को पता है प्रोटीन हमारे शरीर के लिए कितना आवश्यक होता है | आज की रेसिपी प्रोटीन से भरपूर है क्यूंकि Soybean की सब्जी जिसमे काफी मात्रा में प्रोटीन पायी जाती है | सोयाबीन की ये ग्रेवी वाली सब्जी बहोत ही स्वादिष्ट होती है | Soybean Aloo ki Sabji बहोत हेल्दी होता है |

हफ्ते में एक या दो बार तो बना ही सकते है सोयाबीन की सब्जी आप लंच हो या डिनर किसी भी टाइम बना सकते है | सोयाबीन की सब्जी को आप रोटी, पूरी, पराठा, चावल किसी के साथ खा सकते है | सोयाबीन की सब्जी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है | सोयाबीन की सब्जी मैं एकदम होटल स्टायल में बनायीं हूँ | खाने के बाद हर किसी को होटल में बनी सब्जी की याद जरूर दिला देंगी | अब आप भी होटल जैसा सोयाबीन की सब्जी घर पर बनाये और खिलाये | 

Soybean Aloo ki Sabji बनाने की सामग्री :

  • सोयाबीन – एक कटोरी
  • आलू – 4
  • प्याज – 3
  • टमाटर – 4
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/3 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/3 चम्मच
  • आयल – 8 से 7 चम्मच
  • नमक – स्वादनुसार 
  • पानी – 5 ग्लास

सोयाबीन की सब्जी बनाने की विधि :

सबसे पहले गैस को ऑन करके एक पतीले में 2 ग्लास पानी डालकर गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे | पानी गरम हो जाये तो सोयाबीन डाल देंगे | एक मिनट बाद गैस को बंद कर देंगे 5 मिनट तक सोयाबीन को गरम पानी में ही रहने देंगे | अब आलू को छीलकर धूल लेंगे और क्यूब के शेप में आलू काट लेंगे | अब प्याज को छीलकर प्याज और टमाटर को धूल लेंगे और बड़े पीस में काटकर मिक्सर का जाकर लेकर पेस्ट बना लेंगे | सोयाबीन को हाथ से दबाकर सोयाबीन ने जो पानी अब्जॉर्ब किया है उस पानी को निकाल लेंगे और सोयाबीन को एक साइड रख देंगे | इसी तरीके से सारे सोयाबीन को निचोड़ कर पानी निकाल कर सोयाबीन अलग रख देंगे |

Soybean को फ्राई करने का तरीका :

गैस ऑन करके कड़ाई में 5 से 6 चम्मच तेल डाल देंगे और गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे | आयल गरम होने के बाद सारे सोयाबीन को आयल में डालकर भून लेंगे | सोयाबीन को अच्छे से उलट पलट कर हल्का ब्राउन होने तक भून लेंगे और कड़ाई से सोयाबीन निकाल लेंगे | आप चाहे तो डीप फ्राई भी कर सकते है | अगर आपको ज्यादा ऑयली सब्जी खाना नहीं पसंद है तो आपके लिए डीप फ्राई की जगह थोड़ा सा आयल डालकर भुनाना ज्यादा बेस्ट रहेंगे |

ग्रेवी बनाने का तरीका :

अब फिर से कड़ाई में 2 चम्मच तेल डालेंगे तेल गरम होने के बाद जीरा डाल देंगे | जीरा चटकने के बाद प्याज और टमाटर का पेस्ट डालकर 3 मिनट तक कलछी से चलते हुए भुनेगे | 4 मिनट बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लालमिर्च पाउडर, कश्मीरी लालमिर्च, डालकर आधा मिनट और भुनेगे उसके बाद आलू डालकर आलू और मसाले को अच्छे से मिक्स कर लेंगे फिर 3 ग्लास पानी और नमक डाल देंगे | जब सब्जी में उबाल आ जाये तब भुना हुआ या फ्राई किया हुआ सोयाबीन मिला देंगे |

10 मिनट तक पकाएंगे 10 मिनट बाद कलछी या स्पून से दबाकर आलू को चेक कर लेंगे पका है या नहीं अगर अच्छे से नहीं पका है तो 5 मिनट तक और पका लेंगे | गरम मसल डालकर गैस को ऑफ कर देंगे ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश कर देंगे | सोयाबीन की बहोत ही डिलिशियस सब्जी बनकर तैयार हो गयी है | अब सब्जी को एक सर्विंग पॉट में निकाल कर सर्व करें और कमेंट करके बातये मेरे द्वारा बताई गयी रेसिपी आपको कैसी लगती है |

अन्य पढ़े : 

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -