Kundru ki Sabzi | तोन्डली की सब्जी | कुंदरू की सुखी सब्ज़ी |

- Advertisement -

दोस्तों आज मै आप के लिए ले कर आई हु  Kundru ki Sabzi जिसे लोग Tendla, Tindola, Little Gourd,  इन अलग अलग नामों से जानते है | Kundru ki Sabzi बनाना बहोत ही आसान है, इसमें आलू भी नहीं डालना है बस कुंदरू से ही बहोत टेस्टी सब्जी बना सकते है | कुंदरू की सब्जी को आप पराठे, रोटी, पूरी, दाल चावल आदि खा सकते है | बहोत जल्दी बन जाती है | एक बार मेरे तरीके से कुनरु की सब्जी बनाये आपको बहोत पसंद आएगी | कुंदरू का कलौंजी भी बनती है जिसमे कुंदरू को काटकर स्पासेज फील करते है | लेकिन आज जो कुंदरू की रेसिपी बनाने वाली हूँ वो चटपटी भी है और फटाफट बनने वाली सब्जी है | नेक्स्ट ब्लॉग में मैं आप तक कुंदरू की कलौंजी भी रेसिपी शेयर कर दूंगी |

तो चलते है आज की रेसिपी पर कुंदरू की सब्जी कैसे बनाते है, और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चींजो की आवश्यकता पड़ती है | अगर आपको मेरा रेसिपी अच्छा लगे तो शेयर, लाइक, कमेंट जरूर करें |

Kundru ki Sabzi बनाने की सामग्री :

  • कुंदरू – एक पाव
  • प्याज – 2 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 2 लम्बे शेप में कटा हुआ
  • राई – 1/2 टेबलस्पून 
  • जीरा – 1/4 टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • अमचूर पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/5 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • आयल – 4 से 5 टेबलस्पून

कितने लोग के लिए – 3

समय सरणी – 25 मिनट

कुंदरू की सब्जी बनाने की विधि :

सबसे पहले कुंदरू को वाश करके लम्बे शेप में काट लेंगे एक कुंदरू में दो या तीन भाग करेंगे | प्याज को भी छील लेंगे और धुलकर बारीक काट लेंगे | गैस ऑन करके कड़ाई में आयल डालकर कड़ाई को गैस पर रख देंगे आयल गरम होने लिए | आयल गरम हो जाये तो जीरा, राई डाल देंगे जीरा, राई चटक जाये तो बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर आधा मिनट भुनेगे | प्याज थोड़ा गल जाये तब कटा हुआ कुंदरू डालकर 2 से 3 मिनट तक ढककर पकायेगे 3 मिनट बाद कुंदरू सॉफ्ट हो जाये तब सब्जी को ओपन ( खुला ) करके थोड़ी थोड़ी देर पर चलते हुए पकाएंगे |

जब सब्जी पककर ब्राउन हो जाये तब हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला साथ में नमक भी डाल देंगे | मसलों को अच्छे से मिक्स करके 1 मिनट तक और पकाएंगे | कुंदरू की डिलिशियस सब्जी बनकर तैयार है सर्विंग पॉट में निकालकर सर्व करें |

नोट : कुंदरू की सब्जी में आयल थोड़ा सा ज्यादा पड़ता है | अगर आपको आयल की मात्रा कम लगे तो आवश्यकता अनुसार आयल की मात्रा को बढ़ा सकते है |

अन्य रेसिपी :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -