Nenua ki Sabji Recipe | Turai ki Sabji Recipe | नेनुआ की रेसिपी | तुरई रेसिपी

- Advertisement -

anufoodclub.com आज मैं Turai ki Sabji  बनाने वाली हूँ जो बहोत चटपटी होती है | इसे लोग अलग अलग नाम से जानते है जैसे : नेनुआ, गिलकी, तुरई आदि | एकदम नए तरीके से गिलकी की  सब्जी बनाने जा रही हूँ जो बहोत स्वादिष्ट होती  है | मेरे तरीके से गिलकी की सब्जी बनाकर खाये आपको जरूर पसंद आयेगा | जो लोग गिलकी नहीं खाते है उनके लिए बहोत ही अच्छा है ये तरीका खा भी लेंगे और उन्हें पता भी नहीं चलेंगे की गिलकी ही खाये है या किसी और की सब्जी थी | Nenua ki Sabji को आप रोटी, चावल, पराठा, आदि के साथ खा सकते है | इसकी ग्रेवी बहोत स्वादिष्ट होती हैं | चलिए देखते है नेनुआ की सब्जी बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |

Turai ki Sabji बनाने के लिए सामग्री :

  • गिलकी – आधा kg
  • जीरा – 1/2 टेबलस्पून
  • प्याज – 1 लम्बे शेप में कटा हुआ
  • मूंगफली – आधा कप
  • काली मिर्च – 4 से 5
  • टमाटर – 3
  • अदरक – 1 इंच
  • लहसुन – 4 से 5
  • हरी मिर्च – 2
  • कसूरी मेथी – 1 टेबलस्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • सब्जी मसाला – 1/2 टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर – 1/3 चम्मच
  • नमक – स्वादनुसार
  • आयल – 4 से 5 टेबलस्पून
  • हरा धनिया – गार्निश के लिए

Nenua ki Sabji बनाने की विधि :

सबसे पहले गिलकी को छीलकर धूल लेंगे उसके बाद 2 इंच की साइज में काट लेंगे |

Nenua ki Sabji ki Recipe

अब टमाटर, अदरक,लहसुन, हरी मिर्च को धुलकर काट लेंगे जार में डालकर पेस्ट बना लेंगे | मूंगफली और काली मिर्च का अलग से पेस्ट बना लेंगे इसके बाद गिलकी में कसूरी मेथी,  चुटकी भर हल्दी पाउडर, नमक, मूंगफली का पेस्ट, 1 टेबलस्पून आयल डालकर हाथ से मिला लेंगे ताकि गिलकी के ऊपर पेस्ट की कोटिंग अच्छे से हो जाये |

Nenua ki Sabji ki Recipe

गिलकी को 10 मिनट ऐसे ही ढककर रख देंगे 1o मिनट बाद गिलकी थोड़ा सा पानी छोड़ देगी |

गैस को ऑन करके आयल डालेंगे आयल गरम होने के बाद जीरा डाल देंगे जीरा चटकने के बाद प्याज को डालकर ब्राउन होने तक भून लेंगे | इसके बाद टमाटर का का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक भुनेगे | 2 मिनट बाद कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर थोड़ा सा कसूरी मेथी, एवरेस्ट सब्जी मसाला डालकर 2 सेकंड भुनेगे इसके मूंगफली से कोटिंग किया हुआ गिलकी डालकर मिला देंगे |

Nenua ki Sabji ki Recipe

और सब्जी को ढककर गैस का फ्लेम कम कर देंगे कम फ्लेम पर 5 से 6  मिनट पकाएंगे 6 मिनट बाद सब्जी को अच्छे से मिला देंगे और नमक डाल देंगे ध्यान रहे गिलकी को मूंगफली से कोटिंग करते समय नमक का उपयोग किया गया है इसलिए नमक का प्रयोग थोड़ा कम करेंगे |

वैसे गिलकी के सब्जी में पानी डालने की जरुरत नहीं होती है क्यूंकि गिलकी पानी बहोत ज्यादा छोड़ता है | कई गिलकी ऐसी होती है जो पानी नहीं छोड़ते है, अगर आपको लगे गिलकी पानी नहीं छोड़ी है तो आप आवश्यकता अनुसार पानी मिला सकते है | नमक डालने के बाद गिलकी को अच्छे से मिलाएंगे और 2 मिनट और पकाएंगे | 2 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे चटपटी गिलकी की सब्जी बनकर तैयार है ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश कर देंगे सर्विंग प्लेट में निकाल कर सर्व करें |

नोट :

  • अगर आपके पास मूंगफली नहीं उपलब्ध है तो आप मूंगफली की जगह सफेद तिल या काजू का प्रयोग कर सकते है |
  • जैसे की आप सबको पता होगा गिलकी की सब्जी में नमक बहोत कम इस्तेमाल किया जाता है |
  • ध्यान रहे गिलकी की सब्जी को धीमी आंच पर ही पकाना है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -