Lauki Kofta Recipe | लौकी के कोफ्ते

- Advertisement -

आज मै आप सभी के लिए लेकर हाजिर हूँ Lauki Kofta की Recipe कोफ्ते को हम कई तरह से बना सकते है जैसे : पालक कोफ्ता, गोभी कोफ्ता, कटहल कोफ्ता आदि | कोफ्ता ऐसी रेसिपी है जो लोग काफी पसंद करते हैं | कोफ्ता में जो पकौड़ा डाला जाता है उसके अंदर जब ग्रेवी भीन जाता है बहोत ही स्वादिष्ट लगती है | ग्रेवी से जो खुसबू आती है ना पुरे घर को महका जाती है खुसबू तो ऐसे ही सब की भूख को बड़ा देती है | एक बार ये Lauki Kofta बनाइये और खाइये आप को भी बहुत पसंद आएगा |

Kofta पकौड़े बनाने की सामग्री :

  • लौकी – 1
  • बेसन – आधा kg
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/3 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटा हुआ
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – एक चम्मच
  • नमक – स्वादनुसार
  • आयल – 100 ml

पकौड़े बनाने की विधि :

सबसे पहले हम लौकी को छीलकर धूल लेंगे फिर ग्रेड कर लेंगे | उसके बाद लौकी से जो एक्स्ट्रा वाटर निकलता है हाथों से दबाकर निकाल लेंगे | लौकी से निकले हुए पानी को फेकना नहीं है कोपता बनते समय लौकी से जो पानी निकला है डाल देंगे |

Lauki Kofta kaddukas

अब एक पतीले में बेसन लेंगे फिर उसमे हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया, हरी मिर्च, जीरा, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक को अच्छे से मिला देंगे | अब गैस को चालू करेंगे एक कड़ाई में तेल रख देंगे गरम होने के लिए | जब तेल गरम हो जाये तो हाथों से थोड़ा थोड़ा लेकर तेल में डालकर पकौड़े को बना लेंगे |

Lauki Kofta fry

Lauki Kofta बनाने की सामग्री :

  • प्याज – 5 से 6
  • टमाटर – 4
  • हरी मिर्च – 2
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटा हुआ
  • अदरक – 1 inch
  • लहसुन – 4 से 5 कली
  • गरम मसाला –  1/3 चम्मच
  • पानी  – 2 ग्लास
  • नमक – स्वादनुसार

Kofta बनाने की विधि :

सबसे पहले हम प्याज को छीलकर धूल लेंगे इसके बाद प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन का पेस्ट बना लेंगे | टमाटर का भी अलग से एक पेस्ट बना लेंगे | गैस को चालू करके कड़ाई रखेंगे और तेल को डाल देंगे | जब तेल गरम हो जाये तब उसमे जीरा डाल देंगे जीरा चटकने के बाद उसमे प्याज का पेस्ट डाल कर 5 मिनट तक भूनना है | 5 मिनट बाद हम टमाटर का पेस्ट डाल देंगे इसे भी 4 मिनट तक भूनना है अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, डालकर 2 सेकंड भुनेगे | अब लौकी का पानी जो पकौड़े बनाते समय बचा था उसको डाल देंगे और भी 2 ग्लास पानी मिला देंगे |

Lauki Kofta grave

साथ में नमक डाल देंगे ध्यान रखे पकौड़े बनाते समय भी हमने नमक का उपयोग थोड़ा कम करना है | जब ग्रेवी में उबाल आने लगे तब हम पकौड़े को डालकर 15 मिनट तक पका लेंगे |

Lauki Kofta

15 मिनट बाद गरम मसाला मिला कर गैस को बंद कर देंगे | कोफ्ता बन कर तैयार है सर्विंग प्लेट में निकाल कर सर्व करें | इसे आप रोटी, चावल और पराठा से खा सकते है | खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | 

नोट :

  • प्याज, टमाटर की ग्रेवी बनाते समय पानी बिल्कुल भी नहीं डालना है |
  • पकौड़े बनाते समय शुरू में गैस का फ्लेम हाई रखना है बाद में आवश्यकता अनुसार कम ज्यादा कर सकते है |

अन्य पढ़े:

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -