Palak Dal Recipe in Hindi | पालक दाल रेसिपी | पालक रेसिपी

- Advertisement -

anufoodclub.com में आज मैं हेल्दी Palak Dal Recipe लेकर आयी हूँ | पालक दाल रेसिपी जो खाने में बहोत स्वादिष्ट होता है | खाने में हर रोज दाल तो होना ही चाहिए क्यूंकि दाल प्रोटीन का भंडार जो है | जी है, दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया पाया जाता है | पालक दाल बनाने के लिए हम कई दाल का प्रयोग करेंगे | ठंडी के सीजन में पालक, बथुआ, मेथी आदि खाना लोग अत्यधिक पसंद करते है | खाना भी चाहिए क्यूंकि हरी सब्जियां हमारे सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है | चलिए फटाफट पालक दाल बनाना शुरू करते है और देखते है पालक दाल बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकत होती है | ‘

पालक दाल बनाने की सामग्री :

पालक एक पाव
अरहर दाल 1/4 कप
चना दाल 1/4 कप
उरद दाल 1/4 कप
मसूर दाल 1/4 कप
नमक स्वादनुसार
हल्दी पाउडर 1/4 टेबलस्पून
पानी ढेड़ ग्लास

तड़का लगाने की सामग्री :

प्याज 1 बारीक कटा हुआ
लहसुन 1 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
अदरक 1 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
टमाटर 1 बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च 1 कटा हुआ
जीरा 1/3 टेबलस्पून
साबुत लाल मिर्च 1
धनिया पाउडर 1/4 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर 1/4 टेबलस्पून
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 1/4 टेबलस्पून
हल्दी पाउडर 1/4 टेबलस्पून
हींग 1/3 टेबलस्पून
हरा धनिया 2 टेबलस्पून
आयल 2 टेबलस्पून

Palak Dal Recipe in Hindi | पालक दाल बनाने की विधि :

दाल बनाने के लिए सबसे पहले पालक लेंगे और अच्छे से वाश करके काट लेंगे | इसके बाद कटोरी में सब दाल लेकर धूल लेंगे | अब कुकर लेंगे कुकर में पानी कटा हुआ पालक, दाल, नमक, हल्दी पाउडर डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे | इसके बाद गैस ऑन करके कुकर को गैस पर रख देंगे | एक सिटी आने के बाद गैस का फ्लेम कम कर देंगे और 3 से 4 मिनट तक पकाएंगे | 4 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे | अब दाल को फ्राई करने की तैयारी कर लेंगे | दाल फ्राई करने के लिए प्याज, लहसुन, अदरक, टमाटर, हरी मीर्च, हरा धनिया को वाश करके बारीक काट कर रख लेंगे | फिर से एक बार गैस ऑन करेंगे और गैस पर पैन गरम होने के लिए रख देंगे |

इसके बाद आयल डाल देंगे आयल गरम होने के बाद जीरा और साबुत लाल मिर्च डाल देंगे | जीरा चटकने के बाद बारीक कटा लहसुन डालकर हल्का ब्राउन होने तक भुनेगे | इसके बाद बारीक काट प्याज और अदरक डाल देंगे और चलाते हुए 2 मिनट तक मीडियम to लो फ्लेम पर भुनेगे | अब कटा हुआ हरी मीर्च और टमाटर डाल कर 2 से 3 मिनट तक भुनेगे | इसके बाद धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मीर्च, पाउडर कश्मीरी लाल मीर्च और हींग डालकर आधा मिनट और भुनेगे साथ में कटा हुआ हरा धनिया भी डाल देंगे | तड़का बनकर तैयार है | दाल को एक बाउल में निकाल लेंगे और ऊपर से तड़का डालकर मिक्स कर देंगे | पालक का स्वादिष्ट और हेल्दी दाल बनकर तैयार है | पालक दाल को और चावल रोटी के साथ सर्व कर सकते है | दाल को सर्विंग बाउल में निकालकर सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -