Dal Bafla Recipe | राजस्थानी दाल-बाफला | दाल बाफला

- Advertisement -

Dal Bafla इंदौर और राजस्थान का फेमस व्यंजन है | इंदौर का फेमस दाल बाफला बाटी को अब आप तवे या कड़ाई में भी बना सकते है | दाल बाफले बाटी को बॉयल करके बनाते है और एक खाश तरीके से बने दाल के साथ सर्व करते है | दाल बाफला खाने में बहोत ही स्वदिष्ट लगता है | अगर आपको कुछ नया बनाना खाना है तो एक बार दाल बाफला जरूर ट्राई करें | और हाँ कमेंट करके जरूर बताये दाल बाफला किस-किस को पसंद है | चलिए देखते है दाल बाफला बनाने के लिए हमे किन किन चीजों की आवश्यकता होती है |

Dal Bafla के लिए दाल बनाने का सामग्री :

  • मुंग की दाल – 1/4 कप
  • उरद दाल – 1/4 कप
  • तुअर की  दाल – 1/4 कप
  • चना  की दाल – 1/4 कप
  • मसूर की दाल – 1/4 कप
  • पानी – डेढ़ ग्लास
  • तेज पत्ता – 2
  • जावित्री – 2
  • छोटी इलायची – 2
  • बड़ी इलायची – 1
  • लौंग – 2 से 3
  • काली मिर्च  – 3
  • हल्दी पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार    

Dal Bafla के लिए दाल बनाने की विधि :

सबसे पहले एक कुकर लेंगे उसमे पानी डालेंगे फिर मुंग का दाल, उरद का दाल, तुअर का दाल, चना का दाल, मसूर का दाल मिक्स करके अच्छे धुलकर कुकर में डाल देंगे इसके बाद तेज पत्ता, जावित्री, छोटी इलायची, बड़ी इलायची, लौंग, काली मिर्च, हल्दी पाउडर नमक डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे | एक सिटी आने के बाद गैस का फ्लेम कम कर देंगे 2 मिनट तक कम फ्लेम पर पकाएंगे | 2 मिनट बाद गए सको बंद कर देंगे और सिटी निकलने का वेट करेंगे | सिटी निकलने के बाद कलछी से दाल को 3 से 4 बार अच्छे से मिलाकर चला देंगे | दाल बनकर तैयार है अब तड़का लगाएंगे |

तड़का लगाने की सामग्री :

  • प्याज – 2
  • टमाटर – 2
  • जीरा – 1/3 टेबलस्पून
  • राई – 1/ 3 टेबलस्पून
  • सूखा लाल मिर्च – 2
  • हल्दी पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/ 4 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • अमचूर पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/ 4 टेबलस्पून
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • आयल – 4 टेबलस्पून

तड़का लगाने की विधि :

सबसे पहले प्याज को छीलकर धूल लेंगे और बारीक काट लेंगे साथ में टमाटर को भी धूलकर काट लेंगे | गैस ऑन करके पैन में आयल डालकर पैन को गैस पर रख देंगे | आयल गरम होने के बाद जीरा, राई, सूखा लाल मिर्च डाल देंगे | जीरा, राई चटकने के बाद कटा हुआ प्याज डाल देंगे प्याज को हल्का ब्राउन होने तक पकाएंगे | जब प्याज का कलर ब्राउन हो जाये तब टमाटर डालकर 2 मिनट तक पकाएंगे | 2 मिनट बाद जब टमाटर गल जाये तब उसमे हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर आधा मिनट तक भुनेगे | तड़का बनकर तैयार है तड़के को दाल में डाल देंगे | ऊपर से दाल में गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डाल देंगे | स्वादिष्ट दाल बनकर तैयार है दाल को बाफले के साथ सर्व करें |

Dal Bafla बनाने की सामग्री :

  • आटा – 2 कप
  • सूजी – आधा कप
  • दही – 1/4 कप
  • घी – 1/ 4 कप
  • अजवाइन – 1/3 टेबलस्पून
  • जीरा – 1/4 टेबलस्पून
  • बेकिंग पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • गरम पानी – आटा लगाने के लिए

How To Make Dal Bafla | दाल बाफला बनाने की विधि :

सबसे पहले आटा लगाने के लिए पानी को गुनगुना कर लेंगे | अब आटे में सूजी, दही, घी, अजवाइन, जीरा, बेकिंग पाउडर नमक को डालकर अच्छे से मसलकर मिक्स कर लेंगे इसके बाद थोड़ा थोड़ा पाने डालकर सॉफ्ट आटा गूथ लेंगे | आटा गुथने के बाद 30 मिनट तक आटे को ढककर रख देंगे | 30 मिनट बाद आटे को लेकर गोल गोल लोइया बना लेंगे लोई को हाथ से थोड़ा सा दबाकर चपटा कर देंगे | इसी तरह सभी बाटी बाफले को बनाकर तैयार कर लेंगे | अब गैस ऑन करके एक पतीले में आधा पतीला पानी भरके उबलने के लिए गैस पर रख देंगे |

जब पानी में उबाल आ जाये तब बाफले को एक एक करके पानी में डाल देंगे और 20 से 25 मिनट तक पका लेंगे | बीच बीच में बाफले को कलछी से चला कर उलट पलट देंगे | 25 मिनट बाद जब बाफला पक कर फूल जाये तब बाफले को प्लेट में निकाल लेंगे | अब बारी है बाफले को सेकने की बाफले को आप चाहे तो कड़ाई में सेंके या ओवन में आज में बाफले को कड़ाई में सेकूँगी |

फिर से गैस को ऑन करके कड़ाई में 4 टेबलस्पून आयल या घी डालेंगे उसके बाद बाफले बाटी को एक एक करके कड़ाई में रख देंगे और ढककर हल्का गोल्डन होने तक सकेंगे | एक साइड सेकने के लिए 5 से 6 मिनट लगता है उसके बाद पलट कर दूसरे साइड भी पलट कर सेंक लेंगे | स्वादिष्ट क्रिस्पी बाफला बाटी बनकर तैयार है | बाफला बाटी को दाल के साथ सर्व करे खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है |

नोट :

  • बाफला बाटी बनाने के लिए हमेशा चपटे तले वाला कड़ाई का उपयोग करें |
  • आप चाहे तो तवे का भी उपयोग कर सकते है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -