Lahsun Adrak Hari Mirch Ka Achar | मिर्चा का अचार रेसिपी | अदरक मिर्चा लहसुन का अचार

- Advertisement -

Lahsun Adrak Hari Mirch Ka Achar का कैसे बनाये?

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ मिर्चे का अचार वो भी एकदम अलग तरीके का बहोत ही स्वादिष्ट अचार | मेरे घर में ये अचार सबको बहोत ही ज्यादा पसंद आता है | मिर्चे का अचार खाशतौर पर दाल चावल के साथ खाना बहोत अच्छा लगता है दाल चावल के साथ अगर मिर्चे का अचार मिल जाए तो सब्जी की जो डिमांड होती है खाने के साथ वो पूरी हो जाती है | मिर्चे के अचार को हम कई तरीके से बना सकते है लेकिन आज जो तरीका मैं आपको बताने वाली हूँ इस तरीके से अचार खराब नहीं होते लम्बे समय तक अचार बना कर रख सकते है |

खाने में बहोत ही स्वादिष्ट और चटपटा होता है | मेरे घर में सबसे ज्यादा बनाने वाला अचार मिर्चे का अचार होता है सबसे जल्दी खतम भी होने वाला मिर्चे का ही अचार होता | चलिए देखते है मिर्चे का अचार बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती है | 

मिर्चा का अचार बनाने की सामग्री :

  • मिर्चा – 1/2 kg
  • अदरक – 1/2 kg
  • लहसुन – 1/2 kg
  • निम्बू का रस – आधा कप
  • नमक – स्वादनुसार
  • आयल – एक कटोरी

Lahsun Adrak Hari Mirch Ka Achar | मिर्चा का अचार बनाने की विधि :

मिर्चे का अचार बनाने में सबसे ज्यादा समय लहसुन को छिलने में लगता है इसलिए अचार बनाने से पहले लहसुन को रात में भिगो कर रख देंगे और मॉर्निंग में छील लेंगे | लहसुन भिगोने से बहोत ही जल्दी लहसुन छिला जाता है | इसके बाद मिर्चा, अदरक, लहसुन को अच्छे से वाश करके मिर्चे का डंठल तोड़ कर अदरक, मिर्च, लहसुन को  2 घंटे के लिए धुप में फैला देंगे |

Lahsun Adrak Hari Mirch Ka Achar

आप मिर्चे का अचार जार में डालकर दरदरा पीस कर भी बना सकते है | खल बट्टे में कूट कर भी बना सकते है | आज मैं खल बट्टे में कूट कर बनाउंगी | बारी बारी से लहसुन, अदरक, मिर्च को खल में डालकर अच्छे से कूट लेंगे |

Lahsun Adrak Hari Mirch Ka Achar

कूट कर एक पतीले में निकाल कर नमक और आयल डाल देंगे |  इसके बाद 12 से 15 निम्बू काटकर लगभग आधा कप रस निकाल लेंगे | कूटे हुए मिर्चे, अदरक, लहसुन में निम्बू का रस भी डाल देंगे और पौनी की मदत से अच्छे से मिक्स कर देंगे | स्वादिष्ट अचार बनकर तैयार है, मिर्चे के अचार को खाने के साथ सर्व करें |

नोट :

  • मिर्चे का बनाते समय हाथ का उपयोग कम से कम करें |
  • अचार को मिक्स करते समय पौनी, कलछी या स्पून का प्रयोग करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -