Corn Capsicum Masala | शिमला मिर्च मकई मसाला

- Advertisement -

Corn Capsicum Masala Recipe | मकई मसाला करी । Sweet Corn Capsicum Masala | मकई रेसिपी | कॉर्न करी

मकई नाम तो सुना होगा आप लोगो ने अगर नहीं तो मैं आपको बता दू पॉप कॉर्न को ही मकई कहते है | मकई का सीजन स्टार्ट हो गया है तो क्यों ना मकई का कुछ नया बनाया जाये | बहोत लोग सोचते होंगे मकई की सब्जी भी बनती है मकई की सब्जी ही नहीं मकई का पराठा भी बनता है | फिलहाल आज तो मैं मकई मसाला करी बनाने वाली हूँ | मकई मसाला करी बहोत हेल्दी और टेस्टी होता है आप भी एक बार कुछ नया ट्राई करें और बताये आपको मकई मसाला करी कैसा लगा |

चलिए देखते है मकई मसाला करी बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती हैं |

मकई मसाला करी बनाने की सामग्री :

  • मकई ( पॉपकॉर्न ) – आधा कटोरी
  • शिमला मिर्च – 2
  • काजू – आधा कप
  • टमाटर – 2
  • हरी मिर्च – 2
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • जीरा – 1/3 टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • लालमिर्च पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • आयल – 5 टेबलस्पून
  • घी – 1 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी – 1 ग्लास
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ गार्निश के लिए

Corn Capsicum Masala | मकई मसाला करी बनाने की विधि :

सबसे पहले मकई को छीलकर बीज को निकाल लेंगे | शिमला मिर्च को धुलकर काट लेंगे इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च, और काजू का पेस्ट बना लेंगे | अब गैस ऑन करके कड़ाई गैस पर रख देंगे और आयल डालकर मकई और शिमला मिर्च को 2 से 3 मिनट तक भुनेगे |

Corn-Capsicum-Masala

भुनने के बाद एक प्लेट में निकाल लेंगे | कड़ाई में फिर से आयल डालकर आयल गरम होने देंगे उसके बाद जीरा डाल देंगे जीरा चटकने के बाद टमाटर काजू से बना पेस्ट डालकर 5 मिनट तक मीडियम to लो फ्लेम पर भुनेगे |

5 मिनट बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर 1 मिनट और भुनेगे |

Corn-Capsicum-Masala

अब भुना हुआ मकई और शिमला मिर्च डालकर 1 ग्लास पानी डालकर 5 से 6 मिनट ढककर पकाएंगे | 6 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे |

Corn-Capsicum-Masala

मकई मसाला करी बनकर तैयार है सर्विंग प्लेट में निकालकर ऊपर से घी और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सर्व करें | मकई मसाला करी को रोटी, पराठा, चावल, नान किसी से खा सकते है | मकई मसाला करी खाने में बहोत स्वादिष्ट होता है | 

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -