Aam Fry Toor Dal | आम फ्राई अरहर- तूअर दाल रेसिपी

- Advertisement -

Aam Fry Toor Dal की रेसिपी मै ले कर आई हु इसके पहले वाले ब्लॉग में आपको बता चुकी हूँ दाल तड़का रेसिपी दाल | आम का सीजन चल ही रहा है आम आपको आसानी मिल भी सकता है |आज मैं आपको बताउंगी ( Aam Fry Toor Dal )आम फ्राई दाल रेसिपी | दाल हमारे सेहत के लिए बहोत ही फायदेमंद होता है | जैसे की आप सब को पता ही होगा दाल में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है | जो सेहत के लिए बहोत फायदेमंद होता है | छोटे बच्चे जो सिर्फ दूध पीते है | कुछ खा नहीं सकते उनको भी ये प्रोटीन से भरा दाल का पानी पीला सकते है |

Aam Fry Dal बनाने की सामग्री :

  • अरहर का दाल –  छोटी कटोरी से एक कटोरी

Aam ki Toor Dal

  • हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/2
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी – डेढ़ ग्लास

तड़के के लिए सामग्री :

  • आम – 2
  • तेल – 2 चम्मच 
  • राई – 1/3 चम्मच
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • करी पत्ता – 4 से 5
  • हरी मिर्च – 2 कटी हुई

Aam Fry Dal बनाने की विधि :

सबसे पहले हम एक कुकर लेंगे उसमे पानी, हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे और गैस पर पकने के लिए रख देंगे | 1 सिटी दिलाने के बाद गैस का फ्लेम 3 मिनट के लिए कम कर देंगे कम फ्लेम पर 3 मिनट तक पकाएंगे | जब कुकर की सिटी निकल जाये

Aam ki Toor Dal 1

तब तड़का लगाना शुरू करेंगे | सबसे पहले आम को छीलकर लम्बे शेप में काट लेंगे हरी मिर्च को भी काट लेंगे | अब एक पैन लेंगे उसमे तेल डालेंगे जब तेल गरम हो जाये तब उसमे राई, जीरा, करी पत्ता, हरी मिर्च डालकर चटकने देंगे जब चटक जाये तब उसमे आम डाल देंगे और अच्छे से भूनेंगे

Aam ki Toor Dal 2

जब आम गल जाये तब तड़के को दाल के ऊपर दाल देंगे | बस प्रोटीन से भरपूर दाल बनकर तैयार है | इसे आप रोटी, चावल के साथ सर्व कर सकते है |

नोट :

  • आम को दाल में डालने से पहले एक बार खाकर चेक कर ले कही आम ज्यादा खट्टा तो नहीं है |
  • अगर खट्टा है तो आम कम ही डाले नहीं तो दाल ज्यादा खट्टी हो जाएगी |
Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -