Nariyal ki Barfi Recipe in Hindi | नारियल की बर्फी रेसिपी

- Advertisement -

दीवाली आने वाली है दीवाली पर तो सब के घरो में मीठा बनता ही होगा | क्यों ना इस दीवाली कुछ नया बनाया जाये | Nariyal ki Barfi खाने में बहोत स्वादिष्ट होता है | सबसे बड़ी चीज कम खर्चे में आसानी से बन जाती है | नारियल की बर्फी बनाने में 15 से 20 मिनट ही लगता है | चलिए देखते है, नारियल की बर्फी बनाने में किन किन सामग्री की जरूरत पड़ती है |

नारियल की बर्फी बनाने की सामग्री :

  • कच्चा नारियल  – 1 छिला और कटा हुआ
  • दूध – एक कप
  • फ्रेश क्रीम या मलाई – 1 कप
  • शक्कर – आधा कप
  • पिस्ता – 5 से 6 कटा हुआ
  • चाँदी का वर्क – ऑप्शनल है
  • इलायची पाउडर – ऑप्शनल है

How to Make Nariyal ki Barfi Recipe | नारियल की बर्फी बनाने की विधि :

नारियल की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले नारियल को छीलकर सफेद भाग निकालकर अच्छे से धूल लेंगे | इसके बाद नारियल को छोटे छोटे पीसेज में काट लेंगे अब  जार लेंगे जार में कटा हुआ नारियल डालकर एकदम फाइन पीस लेंगे |

Nariyal ki barfi

पिसते समय ध्यान देना है नारियल का कोई भी टुकड़ा रह ना  जाये बोहत ही अच्छे से पीसना है, तभी नारियल की बर्फी अच्छे से बनेगी | इसके बाद गैस ऑन करेंगे गैस पर कड़ाई रख कर नारियल को 4 मिनट तक चलाते हुए भुनाना है | 4 मिनट बाद एक कप दूध डाल देंगे दूध डालने के बाद 3 मिनट तक भुनेगे | 

अब फ्रेश क्रीम डालकर 5 से 6 मिनट और भुनेगे | इसके बाद शक्कर डाल देंगे अच्छे से मिक्स करके 4 मिनट और भुनेगे | मिश्रण बनकर तैयार है, अब एक थाली लेंगे ऊपर से बटर पेपर लगाकर मिश्रण को ऊपर फैला देंगे और कलछी के मदत से अच्छे से सेट कर देंगे | और जमने के लिए 2 से 3 घंटे तक रख देंगे | 3 घंटे बाद नारियल अच्छे से जम गया है अब बर्फी को अपने पसंद के शेप में चाकू की मदत से काट लेंगे | 

बहोत ही जूसी और स्वादिष्ट बर्फी बनकर तैयार है | बर्फी के ऊपर से पिस्ता लगाकर गार्निश कर देंगे | बर्फी और भी ज्यादा अट्रैक्टिव दिखे इसके लिए चाँदी का कवर भी लगा सकते है | इससे बर्फी एकदम मिठाई की दुकान पर जैसी बर्फी बनती है वैसी दिखेगी | नारियल की बर्फी को सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें | 

नोट :

  • आप चाहे तो नारियल की बर्फी में इलायची पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते है | ये ऑप्शनल है अगर आपको पसंद है तो डाले नहीं तो ना डाले |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -