थुक्पा रेसिपी | Thukpa Recipe in Hindi | Vegetable Noodle Soup

- Advertisement -

आज मैं एकदम डिफरेंट रेसिपी लेकर आयी हूँ | ये नेपाल का फेमस डिश है वैसे देखा जाये तो एक प्रकार का सूप है | जो बहोत स्वादिष्ट होता जिसका नाम Thukpa है | इसके पहले मैं मोमोज का भी रेसिपी आप लोग को बता चुकी हूँ | जिसकी डिमांड तिब्बत से लेकर नेपाल तक रहती है | अब तो छोटे छोटे शहरों में भी नेपाली डिश लोग पसंद कर रहे है | ठंडी के मौसम में गरम गरम सूप पीना बहोत ही अच्छा लगता है | ठंडी का सीजन आ रहा है एक बार ये नेपाली थुक्पा रेसिपी ट्राई करें आपको जरूर पसंद आएगा | चलिए Thukpa बनाना शुरू करते है | और देखते है थुक्पा बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती है |

थुक्पा बनाने की सामग्री :

  • नूडल्स – एक पैकेट
  • पत्तागोभी का पानी  – एक कटोरी
  • गाजर – एक कप काटा हुआ
  •  momoj चटनी या लाल मिर्च गार्लिक का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • टमाटर – 1 कटा हुआ
  • प्याज – 1 कटा हुआ
  •  लहसुन – बारीक कटा हुआ
  • धनिया पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/3 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • धनिया पत्ता डंठल सहित – स्वादनुसार
  • हरे प्याज का पत्ता – बारीक कटा हुआ स्वादनुसार
  • निम्बू का रस – 1 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • आयल – 3 टेबलस्पून
  • पानी – 2 ग्लास

Thukpa बनाने की विधि :

सबसे पहले गैस ऑन करके एक पतीले में 3 ग्लास पानी डालकर गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे | पानी गरम होने के बाद नमक और नूडल्स डालकर 2 से मिनट तक बॉयल कर लेंगे | अब पत्तागोभी को ग्रेड करके नमक मिलाकर 10 मिनट तक रख देंगे | 10 मिनट बाद पत्ता गोभी पानी छोड़ देगा पत्तागोभी से सारा पानी निचोड़ कर कटोरी में रख लेंगे | इसके बाद प्याज, पत्तागोभी, गाजर वाश कर काट लेंगे | अब गैस ऑन करके कड़ाई में आयल डालेंगे आयल गरम होने के बाद बारीक कटा लहसुन  और प्याज डाल देंगे और सॉफ्ट होने तक भुनेगे फिर बारीक कटा टमाटर डालकर 1 मिनट भुनगे |

इसके बाद गाजर और पत्तागोभी डाल देंगे और 2 मिनट तक हाई फ्लेम पर पकाएंगे 2 मिनट बाद  मोमोज चटनी डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे | साथ में धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डाल देंगे | अब पत्तागोभी से निकाला हुआ पानी डाल देंगे डंठल सहित धनिया पत्ता और बारीक कटा हरे प्याज का पत्ता डालकर 1 टेबलस्पून निम्बू का रस डाल देंगे | साथ में 2 ग्लास पानी और नमक डाल देंगे और ढककर 4 से 5 मिनट पकाएंगे | 5 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे अब थुक्पा को सर्व करेंगे एक बॉउल लेंगे उसमे पहले से बॉयल किया हुआ नूडल्स निकालेंगे ऊपर से गरम गरम सूप डाल देंगे ऊपर से फिर से बॉयल किया हुआ नूडल्स डाल देंगे | स्वादिष्ट थुक्पा बनकर तैयार है इसे गरमा गर्म सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -