आज मैं Mushroom Masala Curry बनाने वाली हूँ | जो बहोत ही स्वादिष्ट होती है जिसे खाने के बाद आप पनीर को भूल जायेंगे | मशरूम की डिमांड बहोत रहती है लोग मशरूम खाना काफी पसंद करते है | आज मैं आपको मशरूम की रेसिपी बताउंगी जिसे मैं बहोत ही खाश तरीके से बनती हूँ | अगर आपको मेरी ये रेसिपी पसंद आये तो एक बार जरूर बनाये खाये और कमेंट करके बताये आपको मशरूम मसाला करी कैसा लगा | चलिए देखते है मशरूम मसाला करी बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |
मशरूम मसाला करी बनाने की सामग्री :
- मशरूम – एक पैक
- जीरा – 1/3 टेबलस्पून
- हल्दी – 1/3 टेबलस्पून
- धनिया – 1/2 टेबलस्पून
- कसूरी मेथी – 1 टेबलस्पून
- टमाटर – 5
- अदरक – 1 इंच
- लहसुन – 4 से 5 कली
- हरी मिर्च – 2
- काजू या बादाम – 10 से 12
- कश्मीरी लाल मिर्च – 1/2 टेबलस्पून
- गरम मसाला – 1/4 टेबलस्पून
- फ्रेश क्रीम – 1 टेबलस्पून
- नमक – स्वादनुसार
- हरा धनिया – गार्निश के लिए बारीक कटा हुआ
- आयल – 3 टेबलस्पून
- पानी – डेढ़ ग्लास
Mushroom Masala Gravy Curry | मशरूम मसाला करी बनाने की विधि :
सबसे पहले हम मशरूम को अच्छे से रगड़ कर धूल लेंगे फिर कॉटन के कपड़े से पोछ कर पीसेज या स्लाइस में काट लेंगे | इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन काजू या बादाम का पेस्ट बना लेंगे | अब गैस ऑन करके कड़ाई में आयल डालकर कर कड़ाई को गैस पर रख देंगे | आयल गरम होने के बाद जीरा हल्दी पाउडर धनिया पाउडर कसूरी मेथी डाल देंगे और आधा सेकंड भुनेगे | इसके बाद टमाटर और काजू का पेस्ट डाल देंगे और 3 से 4 मिनट मीडियम to लो फ्लेम पर पकाये |
अब कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और फ्रेश क्रीम डालकर 1 मिनट और भुनेगे | इसके बाद कटा हुआ मशरूम डालकर अच्छे से मिलाकर पानी डाल देंगे और 6 से 7 मिनट ढक कर पकाएंगे | 7 मिनट बाद कलछी से दबा कर चेक कर लेंगे मशरूम पका है या नहीं अगर अच्छे से नहीं पका है तो 1 या 2 मिनट और पका लेंगे | ऊपर से गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डाल देंगे | मशरूम की हेल्दी एंड टेस्टी सब्जी बनकर तैयार है मशरूम की सब्जी को आप रोटी, पराठा, नान, चावल आदि के साथ सर्व सकते है | मशरूम की सब्जी खाने में बहोत स्वादिष्ट लगती है |
अन्य पढ़े :
[…] Mushroom Masala Curry | मशरूम मसाला रेसिपी | मशरूम की … […]
[…] Mushroom Masala Curry | मशरूम मसाला रेसिपी | मशरूम की … […]
[…] Mushroom Masala Curry | मशरूम मसाला रेसिपी | मशरूम की … […]