Gobhi Kofta Curry | Gobi Sabzi | गोभी कोफ्ता करी

- Advertisement -

आज मैं Gobhi Kofta Curry बनाउंगी आज का कोफ्ता फूलगोभी से बनाउंगी | कोफ्ता खाने में बहोत ही स्वादिष्ट लगता है | गोभी का सीजन आ रहा है मार्केट में गोभी मिलने लगा है | अगर आपको भी गोभी का कोफ्ता खाने का मन हो रहा है फटाफट गोभी का कोफ्ता बनाये और कमेंट कर बताये आपका कोफ्ता कैसा बना था | चलिए देखते है कोफ्ता बनाने के लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकता होती |

फूलगोभी कोफ्ता बॉल्स बनाने के लिए सामग्री :

  • फूलगोभी – एक
  • बेसन – 5 टेबलस्पून
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टेबलस्पून
  • काली मिर्च पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • जीरा पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • अजवाइन – 1/2 टेबलस्पून
  • घी या आयल – 1 टेबलस्पून
  • आयल – कोफ्ता बॉल्स डीप फ्राई करने के लिए

ग्रेवी बनाने के लिए सामग्री :

  • प्याज लहसुन का पेस्ट – एक कप
  • टमाटर अदरक मिर्चा का पेस्ट – आधा कटोरी
  • आयल – 4 टेबलस्पून
  • बेसन – 3 टेबलस्पून
  • जीरा – 1/2 टेबलस्पून
  • तेज पत्ता – 2
  • बड़ी इलायची – 2
  • दालचीनी – 1 टुकड़ा
  • धनिया पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • दही – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ

Gobhi Kofta Curry | कोफ्ता  बनाने की विधि :

सबसे पहले फूलगोभी को तोड़कर अलग कर लेंगे और अच्छे से वाश कर लेंगे | अब जार में डालकर पीस लेंगे पीसते समय पानी का उपयोग बिलकुल भी नहीं करना है | आप चाहे तो ग्रेड भी कर सकते है | एक प्याज लेंगे और बारीक काट लेंगे इसके बाद पीसे हुए गोभी से सारे पानी को निचोड़ लेंगे और निचोड़ कर गोभी को दूसरे प्लेट में रख देंगे | अब गोभी में एक बारीक कटा प्याज, बेसन, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, जीरा पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, अजवान, क्रश करके और घी डालकर हाथ से मसल कर मिला लेंगे |

और गोल गोल कर कोफ्ता के लिए बॉल्स बना लेंगे | अब गैस ऑन करके कड़ाई गैस पर रख देंगे और आयल डाल देंगे | आयल गरम होने के बाद एक साथ 5 से 6 बॉल्स आयल में डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लेंगे | इसी तरीके से सारे बॉल्स को बनाकर फ्राई कर लेंगे | चलिए अब ग्रेवी बनाते है सबसे पहले प्याज, लहसुन का पेस्ट बना लेंगे | टमाटर, अदरक, मिर्चा का भी अलग से पेस्ट बना लेंगे | इसके बाद गैस ऑन करके कड़ाई गैस पर रख देंगे और कड़ाई में आयल डाल देंगे |

आयल गरम होने के बाद जीरा, तेजपत्ता, बड़ी इलायची, दालचीनी डालकर 2 सेकंड भुनेगे | इसके बाद प्याज का पेस्ट डालकर 3 मिनट भुनेगे | इसके बाद टमाटर का पेस्ट डालकर 3 से 4 मिनट और भुनेगे 4 मिनट बाद बेसन डालकर 2 मिनट भुनेगे 2 मिनट बाद आधा ग्लास पानी डाल देंगे | अब धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर 2 मिनट और पकाएंगे | 2 मिनट बाद दही डालकर अच्छे से मिला देंगे |

अब फ्राई किया हुआ गोभी के बॉल्स डाल डालकर अच्छे से मिला देंगे और डेढ़ ग्लास पानी डालकर 8 से 9 मिनट ढककर पकाएंगे | 9 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे बहोत ही स्वादिष्ट कोफ्ता बनकर तैयार है ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डाल देंगे | कोफ्ते को आप चावल, रोटी, पराठा आदि से खा सकते है | फूलगोभी कोफ्ता खाना में बहोत ही स्वादिष्ट लगता है | कोफ्ता को सर्विंग पॉट में निकालकर सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -