Rasmalai Recipe | रस मलाई | स्वीट रेसिपी

- Advertisement -

Rasmalai बहोत ही पसन्द की जाने वाली मिठाई है | रस मलाई को आप फेस्टिवल, पार्टी या किसी भी उत्सव के मौके पर बना सकते है रस मलाई खाने में बहोत ही स्वादिष्ट होता है | रस मलाई बच्चे बड़ो सभी को बहोत पसंद आता है | रस मलाई दूध को फाड़कर बनाते है | अगर आपको रस मलाई बहोत ज्यादा पसंद है तो अब रस मलाई खाने के लिए आपको बाहर नहीं जाना पड़ेगा | अब आप भी बहोत आसानी से रस मलाई घर पर बना सकते है | आज मैं जो रस मलाई बनाने वाली हूँ वो बहोत सॉफ्ट और रसीला होता है | अगर आपको भी ऐसा ही टेस्टी रस मलाई बनाना है तो मेरे द्वारा बताये गए तरीके से रस मलाई बनाये और खिलाये | चलिए अब Rasmalai बनाना शुरू करते है |

Rasmalai बनाने की सामग्री :

  • दूध – 3 लीटर
  • बादाम – 7 से 8 बारीक कटा हुआ
  • पिस्ता – 5 से 6  बारीक कटा हुआ
  • केसर या हल्दी पाउडर – 13 से 14 धागे
  • शक्कर – 3 कप
  • इलायची पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • कॉर्नफ्लोर – एक चम्मच
  • विनिगर – 1 टेबलस्पून
  • पानी – 1 लीटर

How to make Rasmalai Recipe at Home | बनाने की विधि :

सबसे पहले गैस ऑन करके एक पतीले में 1 लीटर दूध डालकर गैस पर बॉयल होने के लिए रख देंगे | जब तक दूध बॉयल हो रहा है तब तक बादाम और काजू को काट लेंगे | जब दूध बॉयल हो जाये तब गैस का फ्लेम कम कर देंगे और कम फ्लेम पर दूध को 4 मिनट पकाएंगे साथ में कटा हुआ बादाम, काजू, पिस्ता, एक कप शक्कर, इलायची पाउडर डाल देंगे 2 मिनट और बॉयल करके गैस पर से हटा देंगे | पहिए से एक पतीले में 3 लीटर दूध बॉयल करेंगे | जब दूध बॉयल होने लगे तब विनिगर डालकर 1 मिनट तक कलछी से चलाएंगे |

Rasmalai Recipe

इससे दूध फटकर छेना बन जायेगा | अब एक कॉटन का कपड़ा लेंगे और छेना को छान लेंगे ऊपर से ठंडा पानी डाल कर धूल लेंगे | अब कपड़े को अच्छे से बांध कर छेने से पानी निचोड़ देंगे | पानी निचोड़ने के बाद छेने को एक प्लेट में निकाल लेंगे और कॉर्नफ्लोर मिलाकर हाथ से मसलकर आटे की तरह गूथ लेंगे |

Rasmalai Recipe

फिर से एक बार गैस ऑन करके एक पतीले में 1 लीटर पानी बॉयल होने के लिए रख देंगे साथ में 2 कप शक्कर भी डाल देंगे | अब गुथे हुए छेने से मीडियम साइज की लोई बनाकर हथेली से दबाकर चपटा कर लेंगे और बॉयल हो रहे शक्कर वाले पानी में डाल देंगे | 15 से 20 मिनट तक पकाएंगे बीच बीच में उलटते पलटते रहेंगे | 20 मिनट बाद प्लेट में निकालकर हल्का सा प्रेश करके पानी निचोड़कर पहले से ही बना हुआ केसर वाले दूध में डाल देंगे |

Rasmalai Recipe

और 4 से 5 घंटे ऐसे दूध में ही रहने देंगे ताकि रस मलाई दूध को अब्जॉर्ब कर लें |

5 घंटे बाद परफेक्ट रस मलाई बनकर तैयार है रस मलाई को सर्विंग पॉट में निकाल कर सर्व करें |

इतना परफेक्ट रस मलाई बना है ऐसे रस मलाई आपको रेस्टोरेंट में ही खाने को मिलेगा |

नोट :

  • अगर आपके पास केसर नहीं है तो कोई बात नहीं आप केसर की जगह 1/2 हल्दी पाउडर का भी उपयोग कर सकते है |
Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -