Aam Kadhi Recipe | Besan Ki Kadhi | आम और बेसन की कढ़ी रेसिपी

- Advertisement -

आज मै आप सभी के लिए ले कर आयी हूँ, Aam Kadhi Recipe कढ़ी चावल एक पारम्परिक भोजन है | हिन्दू की शादी की रिति रिवाज के मुताबिक जिस दिन शादी होती है उस दिन की रस्म में कढ़ी बनती है | पकौड़े वाली भी कड़ी बनती है लेकिन आज मैं जो कढ़ी बनाउंगी वो प्लेन कड़ी है | अगर आम का सीजन चल रहा हो तो आप कढ़ी में आम भी डाल सकती है | इससे कढ़ी का स्वाद दुगना हो जाता है | कढ़ी राजस्थान का फेमस भोजन है | तो क्यों ना आज हम भी राजस्थानी स्टाइल में राजस्थानी  कढ़ी बनाते है | इसको बनाने में हमें ज्यादा समय नहीं लगता है | ये कढ़ी खाने में बहोत ही स्वादिष्ट लगती है |

Kadhi Banane की सामग्री :

  • बेसन – एक कटोरी
  • दही – एक कटोरी
  • मेथी दाना – 1 चम्मच
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुयी
  • हल्दी पाउडर – 1/2 चम्मच
  • आम – 3
  • नमक – स्वादनुसार
  • तेल – 2 टेबलस्पून
  • पानी – ढाई ग्लास

Aam Kadhi बनाने की विधि :

सबसे पहले हम दही और बेसन को अच्छे से फेट लेंगे |

Mango Kadhi recipe

फेटते समय लम्स नहीं पड़ना चाहिए अब धीरे धीरे ढाई ग्लास पानी को भी डालकर अच्छे से फेट लेंगे | अब गैस चालू करके कड़ाई में तेल रखेंगे जब तेल गरम हो जाये तो उसमे मेथी दाना, हरी मिर्च डाल देंगे | मेथी दाना चटक जाये तब उसमे फेटा हुआ बेसन डाल देंगे | और 10 मिनट पकाएंगे 10 मिनट पकाने के बाद हल्दी पाउडर नमक डाल देंगे और पकने देंगे |

Mango Kadhi recipe

अब आम को छीलकर दो भाग कर लेंगे | और कढ़ी में डालकर 3 मिनट पकने देंगे | कढ़ी तैयार है गैस को बंद करके कढ़ी को एक बाउल में निकाल कर सर्व करें | कढ़ी को आप चावल, रोटी से खा सकते हैं | 

नोट :

  • अगर आपकी कढ़ी गाढ़ी लग रही है तो आप अपने अनुसार और पानी मिला सकते है |

अन्य पढ़े:

  1. Khatti Meethi Chutney | Aam Ki Launji | आम की लौंजी
  2. Kachche Aam Ki Chatni | आम की चटनी रेसिपी
  3. Mango Milkshake Recipe | Fresh Mango Milkshake | मैंगो मिल्क शेक
  4. Aam ka Pana Recipe in Hindi | कच्चे आम का पना
Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -