Sakoda Recipe | सकौडा रेसिपी | पालक सकौड़ा रेसिपी |

- Advertisement -

आज मैं आप के लिए ले कर हाजिर हु Spicy Sakoda Recipe अगर आपको कुछ अलग और कुछ स्पाइसी खाने का मन कर रहा है तो एक बार (Sakoda) सकौड़ा बनाना तो बनता है | वैसे भी पालक कितना फायदेमंद होता है | ये सकौड़ा भी हम पालक से ही बनाएंगे | सौकड़ा खाने में बहोत स्वादिष्ट होता है सकौड़ा को ग्रेवी में डालकर बनाते है | जैसा आप मार्केट में ठेलिया पर का सकौड़ा खाते है बिलकुल वैसा ही टेस्टी सकौड़ा हम घर पर बनायेगे | चलिए देखते है सकौडा (Sakoda) बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती है 

Ingredients for Pakoda | पकौड़े बनाने की सामग्री :

पालक250 ग्राम
बेसनएक कटोरी
हरी मीर्च2 बारीक कटा हुआ
हल्दी पाउडर1/3 टेबलस्पून
धनिया पाउडर1/2 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर1/3 टेबलस्पून
गरम मसाला1/3 टेबलस्पून
नमकस्वादनुसार
आयलपकौड़े तलने के लिए

How to Make Pakoda for Sakoda | सकौडा के लिए पकौड़े बनाने की विधि :

सबसे पहले पालक को अच्छे से वाश करके डंठल निकालकर पालक के पत्ते को बारीक काट लेंगे | अब कटे हुए पालक में बेसन, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, धानिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक डालकर हाथ से मसल मसल कर अच्छे से मिला लेंगे | मसलने से पालक पानी छोड़ देगा अगर ज्यादा सूखा लग रहा है तो एक या दो टेबलस्पून पानी मिला सकते है | मिश्रण बनकर तैयार है इस मिश्रण से पकौड़े बनायेगे इसके बाद ग्रेवी बनाकर पकौड़े को ग्रेवी में डाल देंगे |

पकौड़े बनाने के लिए गैस ऑन करके कड़ाई गैस पर रख देंगे और आयल डाल देंगे | आयल गरम होने के बाद मिश्रण से मीडियम साइज के बॉल्स बनाकर आयल में डालकर ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लेंगे | इसी प्रकार सारे पकौड़े को तल लेंगे |

Sakoda Recipe

अब बारी है ग्रेवी बनाने की |

Ingredients for Sakoda Gravy | सकौडा ग्रेवी बनाने की सामग्री :

दालचीनी  2 टुकड़ा
लौंग2 से 3
छोटी इलायची2
बड़ी इलायची2
काली मिर्च4 से 5
टमाटर3
हरी मिर्च3
अदरक1 इंच
लहसुन4 से 5 कली
आयल2 टेबलस्पून
जीरा1/2 टेबलस्पून
हींग1 पिंच
हल्दी पाउडर1/4 टेबलस्पून
धनिया पाउडर1/2 टेबलस्पून
कश्मीरी लाल मिर्च1/3 टेबलस्पून
बेसन3 टेबलस्पून
अमचूर पाउडर या निम्बू का रास1 टेबलस्पून
नमकस्वादनुसार
पानी2 ग्लास
हरा धनियाबारीक कटा हुआ

How to make Sakoda Gravy | सकौडा की ग्रेवी बनाने की विधि :

सबसे पहले हम टमाटर, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च को अच्छे से वॉश करके जार में डालकर पेस्ट बना लेंगे | अब छोटी इलायची, बड़ी इलायची का छिलका निकल देंगे और दालचीनी, काली मिर्च, लौंग, छोटी इलायची, बड़ी इलायची को दरदारा कूट लेंगे | इसके बाद गैस ऑन करके कड़ाई में आयल डालकर गैस पर गरम होने के लिए रख देंगे | आयल गरम होने के बाद जीरा डाल देंगे जीरा चटकने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हींग, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर कर टमाटर का बना हुआ पेस्ट डाल देंगे और 3 से 4 मिनट तक कलछी से चलाते हुए भुनेगे |

Sakoda Recipe

अब बेसन को लेकर थोड़ा सा पानी डालकर फेट लेंगे इस मिश्रण को भी डाल देंगे और 2 मिनट भुनेगे | अब अमचूर पाउडर या नीम्बू का रस डालकर पानी डाल देंगे साथ में नमक भी डाल देंगे और उबाल आने तक पकाएंगे | उबाल आने के बाद पकौड़े डाल देंगे और ढककर 3 से 4 मिनट पकाएंगे | 4 मिनट बाद गैस को बंद कर देंगे ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डाल  देंगे |

Sakoda Recipe

चटपटा सकौडा (Sakoda) बनकर तैयार है | सकौडा को सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें | सकौडा (Sakoda) को आप चावल, रोटी से भी खा सकते है | सकौडा (Sakoda) खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -