Mooli Paratha | Stuffed Mooli ka Paratha | मूली का पराठा

- Advertisement -

आज मैं मूली का बहोत ही स्वादिष्ट पराठा रेसिपी लेकर आयी हूँ | Mooli Paratha ठण्ड के सीजन में बहोत अच्छा लगता है | पराठा चाहे जिस चीज का बना हो खाने में स्वादिष्ट होता ही है | पराठे को आप ब्रेकफास्ट, लंच आदि में बना सकते है | मूली का पराठा बनाने में बहोत ज्यादा टाइम नहीं लगता फटाफट बन जाता है | anufoodclub.com में आपको कई तरीके का पराठा रेसिपी मिल सकता है | अगर आपको parathe की other रेसिपीज चाहिए तो anufoodclub.com में जाकर  पराठा रेसिपी सर्च कर सकते है | चलिए आज मूली का पराठा बनाना शुरू करते है और देखते है, मूली का पराठा बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती है |




Ingredients for Mooli Paratha | मूली का पराठा बनाने के सामग्री :

आटाएक कटोरी
मूली2 से 3 ग्रेड किया हुआ
अजवाइन1 टेबलस्पून
अदरक1 इंच
हरी मिर्च2 बारीक कटा हुआ
धनिया पाउडर1 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर1/4 टेबलस्पून
हरा धनिया2 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
नमकस्वादनुसार
आयलपराठा सेकने के लिए
पानीआटा लगाने के लिए

How to Make Mooli Paratha in Hindi| मूली का पराठा बनाने की विधि :

सबसे पहले मूली लेंगे और अच्छे से वाश करके ग्रेड कर लेंगे | जैसा की आप सब को पता होगा की मूली में पानी की मात्रा बहोत ज्यादा होती है, इसके लिए एक कॉटन का कपड़ा लेंगे और ग्रेड ( घिसा ) किया हुआ मूली कॉटन के कपड़े में बांधकर मूली का पानी निचोड़ लेंगे | मूली से निकले हुए पानी को फेकना नहीं है इस पानी को आटा गुथने में इस्तेमाल कर सकते है |

पानी निचोड़कर ग्रेड किये हुए मूली को एक बाउल में निकाल लेंगे अजवाइन, अदरक, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया, स्वादनुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे | भरावन बनकर तैयार है अब बारी है आटा गुथने की | मूली से निकला हुआ पानी और आवश्यकता अनुसार नार्मल पानी थोड़ा थोड़ा डालकर आटे को लगा लेंगे | आटा लगाने के बाद आटे को ढककर 10 से 15 मिनट रख देंगे |




15 मिनट बाद आटे से मीडियम साइज की लोई बना लेंगे | इसके बाद एक लोई लेकर थोड़ा सा हाथ से चपटाकर 1 से 2 टेबलस्पून भरावन भरके लोई को गोल गोल करके बंद कर देंगे | अब चौका बेलन की मदद से भरी हुई लोई को बेल लेंगे | इसके बाद गैस ऑन करके गैस पर तवा गरम होने के लिए रख देंगे तवा गरम होने के बाद बेला हुआ पराठा डाल देंगे | और उलट पलट कर पराठे में आयल लगाकर हल्का ब्राउन होने तक सेंक लेंगे |

Mooli Paratha

स्वादिष्ट पराठा बनकर तैयार है इसी तरीके से सारे पराठे को बना लेंगे | मूली के पराठे को आप चटनी, अचार या चाय के साथ दे सकते है | स्वादिष्ट मूली के पराठे को एक सर्विंग प्लेट में निकाले और गरमा गर्म सर्व करें |




अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -